फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Milk cartons of military supplies will be recycled, unit set up in Poonch

जम्मू-कश्मीर: सैन्य सप्लाई के दूध के कार्टन होंगे रिसाइकिल, पुंछ में इकाई स्थापित

Wed, 28 Apr 2021 05:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 28 Apr 2021 05:22 PM IST
सार

जिले में एक लीटर पैकिंग वाले 12 लाख कार्टन रोज शामिल होते हैं कचरे में।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Milk cartons of military supplies will be recycled, unit set up in Poonch
milk cartons

विस्तार

सैन्य सप्लाई में शामिल दूध की एक लीटर पैकिंग के कार्टन अब रिसाइकिल होंगे। पुंछ जिले के अग्रिम इलाकों में तैनात सेना को रोजाना 12 लाख पैकेट सप्लाई किए जाते हैं। एक लीटर के पैक दूध इस्तेमाल के बाद कचरे में शामिल हो जाते हैं, जिसे सामान्य इकाई में रिसाइकिल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


पुंछ के खनेत्तर नाला क्षेत्र में कॉस्मो फाउंडेशन ने सेना के लिए विशेष इकाई पर काम शुरू कर दिया है। इससे सैन्य सप्लाई और इस्तेमाल से जुड़े कचरे का निस्तारण कर उसे रिसाइकिल किया जाएगा, जो सामग्री पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि खनेत्तर में इकाई शुरू होने से रोजाना 12 लाख पैकेट को रिसाइकिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सामान्य स्थिति में यह पैकेट किसी भी जगह एकत्रित होकर पर्यावरण, जल और मिट्टी को दूषित करते हैं। उन्होंने बताया कि सेना की तैनाती दूरदराज इलाकों में है। ऐसे जगहों पर ताजा दूध की सप्लाई नहीं हो पाती। ऐसे में टेट्रा पैक में ही दूध की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉस्मो फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी यामिनी जयपुरिया ने कहा कि दूध पैक के कार्टन रिसाइकिल करने के लिए विशेष रिसाइकिल प्लांट की जरूरत होती है। रिसाइकिल न करने पर यह कार्टन स्थानीय जलस्रोतों समेत मिट्टी को भी दूषित करते हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर दरबार मूव: श्रीनगर जाने वाले सभी कर्मचारियों का होगा कोरोना टेस्ट


पुंछ में इकाई स्थापित करने के बाद कश्मीर घाटी में भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल राजीव पुरी ने इकाई का उद्घाटन कर कहा कि फाउंडेशन की मदद से सेना पर्यावरण के प्रति और बेहतर कार्य कर सकेगी।

कार्टन की छोटी गोलियां बनाकर देहरादून में की जाएगी रिसाइकिलिंग
फाउंडेशन प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ में स्थापित इकाई में कार्टन के टुकड़े कर छोटी गोलियां बनाई जाएंगी। फिर इसे उत्तराखंड में देहरादून के नजदीक खतिमा इकाई में ले जाकर पूरी रिसाइकिलिंग प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed