{"_id":"60893d178ebc3ec35d0554e5","slug":"jammu-kashmir-darbar-move-corona-test-for-all-employees-going-to-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर दरबार मूव: श्रीनगर जाने वाले सभी कर्मचारियों का होगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर दरबार मूव: श्रीनगर जाने वाले सभी कर्मचारियों का होगा कोरोना टेस्ट
Wed, 28 Apr 2021 04:16 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 28 Apr 2021 04:16 PM IST
सार
श्रीनगर में सचिवालय 10 को खुलेगा, कर्मचारी एक, दो व नौ मई को जाएंगे। नौ मई को 10 ट्रकों से रिकॉर्ड भी कड़ी सुरक्षा में जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
कोरोना के चलते दरबार मूव स्थगित होने के बाद श्रीनगर में सचिवालय 10 मई को सुबह साढ़े नौ बजे खुलेगा। इसके लिए कर्मचारी एक, दो व नौ मई को श्रीनगर रवाना होंगे। श्रीनगर के लिए कर्मचारियों के रवाना होने से पहले उनका कोरोना एंटीजन टेस्ट अनिवार्य रूप से होगा।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्रीनगर जाने के लिए एसआरटीसी बसें उपलब्ध कराएगा। इसके लिए टिकट 28 से 30 अप्रैल तक सचिवालय तथा एसआरटीसी के काउंटर से हासिल कर सकते हैं। रिकॉर्ड भेजने के लिए एसआरटीसी 10 ट्रक उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, ब्लॉक दिवस दो सप्ताह के लिए रद्द, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय से सामान लोड कर ट्रक नौ मई को श्रीनगर रवाना होंगे। सामान तथा कर्मचारी काफिले में जाएंगे। पुलिस काफिले को एस्कॉर्ट करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रास्ते में झज्जर कोटली, उधमपुर, चिनैनी, रामबन, रामसू, बनिहाल, काजीगुंड में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी ताकि जरूरत पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।
आदेश में कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी बिना आवंटन के कोई भी सरकारी आवास नहीं ले सकेगा। सीएपीडी की ओर से श्रीनगर में आवासीय कालोनी के पास राशन काउंटर की स्थापना की जाएगी ताकि कर्मचारी आसानी से राशन हासिल कर सकें।