{"_id":"63bc4bdf96a27a09a20aa56d","slug":"jammu-kashmir-mehbooba-reaches-jammu-will-hold-important-meeting-regarding-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा जम्मू के पार्टी कार्यालय में नेताओं से करेंगी मंत्रणा, विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा जम्मू के पार्टी कार्यालय में नेताओं से करेंगी मंत्रणा, विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक
Tue, 10 Jan 2023 02:02 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 02:02 AM IST
सार
सोमवार को महबूबा मुफ्ती ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में महासचिव अमरीक सिंह रीन, अतिरिक्त महासचिव सुखविंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी नेताओं से बैठक कर जम्मू संभाग के सियासी और वर्तमान हालात पर चर्चा की। मंगलवार को होने वाली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू संभाग में पार्टी की तरफ से की जा रही तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सोमवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। वह मंगलवार दोपहर 12 बजे संभागीय मुख्यालय गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेंगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू संभाग में पार्टी की तरफ से की जा रही तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार सोमवार को महबूबा मुफ्ती ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में महासचिव अमरीक सिंह रीन, अतिरिक्त महासचिव सुखविंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी नेताओं से बैठक कर जम्मू संभाग के सियासी और वर्तमान हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने पीडीपी नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ा जाए। लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। महबूबा मुफ्ती ने नेताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश कौल के निवास पर जाकर उनके परिजनों से सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन
रमेश कौल का हाल ही में निधन हो गया था। पीडीपी प्रमुख के साथ डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया, चौधरी परवेज वफा, राजिंद्र मन्हास, सतपाल चाढ़क, अशोक जोगी, विजय डोगरा कटोच, सुनील भट और आरके परदेसी भी रहे।