फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: MBBS seats will increase in Vijaypur AIIMS, classes will be held in Miran Sahib, lectures and practicals will be held in GMC

जम्मू-कश्मीर: विजयपुर एम्स में बढ़ेंगी एमबीबीएस सीटें, मीरां साहिब में लगेंगी कक्षाएं, जीएमसी में होंगे लेक्चर और प्रैक्टिकल

Sat, 29 Jan 2022 01:20 PM IST
विमल शर्मा अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 01:20 PM IST
सार

आगामी वर्षों में मेडिकल कॉलेज में 125 और 60 नर्सिंग छात्रों को दाखिला मिलेगा। आधिकारिक तौर पर एम्स का मार्च 2023 तक निर्माण किया जाना है, लेकिन इसे दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: MBBS seats will increase in Vijaypur AIIMS, classes will be held in Miran Sahib, lectures and practicals will be held in GMC
एम्स विजयपुर की निर्माणाधीन बिल्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

विजयपुर में निर्माणाधीन प्रतिष्ठित एम्स में नए अकादमिक सत्र से एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया जाएगा। पिछले साल पहले बैच में 50 सीटें ली गई थीं, जिसे अब दूसरे सत्र से 62 किया जा रहा है, यानी इसमें 12 सीटों की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह 2023 के तीसरे बैच में सीटें बढ़ाकर 125 कर दी जाएंगी। दूसरे बैच के लिए मीरां साहिब जम्मू में अस्थायी कैंपस (मेकशिफ्ट प्रबंध) स्थापित किया जा रहा है। एम्स संकाय शिक्षकों (फैकल्टी) की ओर से जीएमसी जम्मू में एमबीबीएस छात्रों के लेक्चर और प्रैक्टिकल लिए जाएंगे। तीसरे सत्र में एम्स विजयपुर में ही अकादमिक गतिविधियां की जाएंगी। 

विज्ञापन


एम्स में पहले बैच का एक साल पूरा हो गया
एम्स में पहले बैच का एक साल पूरा हो गया है। एम्स विजयपुर के पहले बैच की कक्षाएं ऋषिकेश एम्स में चलाई गईं, लेकिन दूसरे बैच में जम्मू में ही विद्यार्थी एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। अगले कुछ वर्षों में एम्स से हर साल 125 डॉक्टर निकलेंगे, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी
एमबीबीएस अकादमिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। दिल्ली से हाल ही में 84 अनुबंध पदों पर 17 संकाय सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ शुक्रवार से 31 मार्च तक 68 अन्य पदों पर ऑनलाइन माध्यम से संकाय की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। नीट काउंसलिंग के बाद फरवरी के मध्य या आखिर में दूसरे बैच में 62 एमबीबीएस विद्यार्थियों की मेडिकल पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


750 बिस्तर क्षमता का अस्पताल बन रहा, 1661 करोड़ होंगे खर्च
विजयपुर में 1661 करोड़ रुपये की लागत से 750 बिस्तर वाले एम्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1404 करोड़ की राशि मेडिकल कॉलेज और अन्य ढांचे व 257 करोड़ रुपये मेडिकल उपकरण के अलावा फर्नीचर पर खर्च की जा रही है।

आगामी वर्षों में मेडिकल कॉलेज में 125 और 60 नर्सिंग छात्रों को दाखिला मिलेगा। आधिकारिक तौर पर एम्स का मार्च 2023 तक निर्माण किया जाना है, लेकिन इसे दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस साल के मध्य तक एम्स में ओपीडी शुरू करने की भी योजना है। 

 
स्वास्थ्य क्षेत्र मजबूत होगा : निदेशक 
एम्स विजयपुर के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता ने बताया कि दूसरे और तीसरे बैच में चरणबद्ध तरीके से एमबीबीएस सीटों को बढ़ाया जा रहा है। इससे आगामी वर्षों में एम्स से हर साल सौ से अधिक डॉक्टर निकलेंगे। इससे जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। एम्स में अधिकतम 125 एमबीबीएस सीटें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed