{"_id":"6083c8dc8ebc3e8d3155f9ce","slug":"jammu-kashmir-mandalaukat-directed-the-concerned-departments-to-increase-mutual-coordination-for-flight-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फ्लाइट सेफ्टी के लिए मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फ्लाइट सेफ्टी के लिए मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने के दिए निर्देश
Sat, 24 Apr 2021 12:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:59 PM IST
सार
सेना व नागरिक विभागों में स्वस्थ समन्वय बनाकर फ्लाइट सेफ्टी का लक्ष्य पूरा करने पर सहमती जताई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलायुक्त डॉ राघव लंगर ने शुक्रवार को एयरफील्ड इंवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फ्लाइट सेफ्टी के लिए एयरफोर्स व एयरपोर्ट अथारिटी समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
एयरफोर्स स्टेशन जम्मू में हुई बैठक में जम्मू संभाग में वर्तमान उड्डयन परिदृश्य पर जारी परियोजनाओं के दर्जे पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर से फ्लाइट सेफ्टी पर विशेष तौर पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट गांव रख रायपुर बेलीचराना, नए ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट कोट भलवाल और बंदुरख में लगाए जा रहे हैं। लंडोई चोई नाला के कुछ हिस्से को भी कवर किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 30 मई से 45 और 15 जून से 92 विभागों में डिजिटल माध्यम से होगा सरकारी कामकाज
विज्ञापन
इस अवसर पर सेना व नागरिक विभागों में स्वस्थ समन्वय बनाकर फ्लाइट सेफ्टी का लक्ष्य पूरा करने पर सहमती जताई गई। बैठक में जिला उपायुक्त के अलावा एयरपोर्ट निदेशक, जम्मू नगर निगम के अधिकारी, यूईईडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया, वन और वन्य जीव विभाग, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई विभाग और वायु सेना व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।