फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: From 30 May 45 and from 15 June 92 departments will have government functioning only through digital medium

जम्मू-कश्मीर: 30 मई से 45 और 15 जून से 92 विभागों में डिजिटल माध्यम से होगा सरकारी कामकाज

Sat, 24 Apr 2021 11:24 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 24 Apr 2021 11:24 AM IST
सार

नेशनल इंफरमेटिक्स सेंटर की तरफ से तैयार ई-ऑफिस साफ्टवेयर के माध्यम से ही सरकारी कामकाज हुआ करेगा।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: From 30 May 45 and from 15 June 92 departments will have government functioning only through digital medium
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के 45 सरकारी विभागों में 30 मई को 92 विभागों में 15 जून 2021 से नेशनल इंफरमेटिक्स सेंटर की तरफ से तैयार ई-ऑफिस साफ्टवेयर के माध्यम से ही सरकारी कामकाज हुआ करेगा। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

विज्ञापन


तीस मई से वित्त आयुक्त राजस्व, पुलिस महानिदेशक व सीईडी संगठन, एंटी करपशन ब्यूरो निदेशक, प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फारेस्ट, मुख्य चुनाव अधिकारी, महानिदेशक प्रिजन, युवा, सेवा और खेल महानिदेशक, अग्नि सेवा महानिदेशक, सूचना निदेशक, मोटर गैरेज निदेशक, प्रोटोकाल निदेशक, रोजगार निदेशक, कौशल विकास निदेशक, वन सुरक्षा बल निदेशक, कस्टोडियन जनरल, जनजातीय मालों के निदेशक, श्रम आयुक्त, परिवहन आयुक्त समेत विभिन्न कार्यालयों में सरकारी कामकाज केवल ई आफिस साफ्टवेयर के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद तो शिक्षकों को क्यों बुला रही सरकार, फैसले पर खड़े हुए कई सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून से जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेस परीक्षा, पुस्ताकालय निदेशक, जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, लेखा महानिदेशक, नागरिक सचिवालय ट्रेजरी, जेएंडके सर्विसीस सिलेक्शन बोर्ड, नेशनल हेल्थ मिशन, जेके मेडिकल सप्लाई कोरपोरेशन, आयुष्मान भारत के सीईओ, जेके हाउसिंग बोर्ड, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध, समाज कल्याण बोर्ड, एस्टेट निदेशक, जेएंडके पब्लिक सर्विस कमीशन, पुलिस मुख्यालय, विधानसभा सभा, नागरिक उड्डयन विभाग, फंड आर्गेनाइजेशन समेत 92 विभागों में ई आफिस के माध्यम से ही सरकारी कामकाज हुआ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed