{"_id":"63215651095dc34f8b3b3075","slug":"jammu-kashmir-lt-governor-manoj-sinha-to-be-on-kishtwar-visit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: आज किश्तवाड़ के दौरे पर रहेंगे उपराज्यपाल, नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आज किश्तवाड़ के दौरे पर रहेंगे उपराज्यपाल, नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम में होंगे शामिल
Wed, 14 Sep 2022 09:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 09:49 AM IST
सार
उपराज्यपाल किश्तवाड़ में पहले चिनाब भवन में कुछ देर विश्राम करेंगे। उसके बाद मिनी सचिवालय आएंगे, जहां नशा मुक्त अभियान के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दौरान मुमकिन योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को वाहन वितरित करेंगे।
विज्ञापन
LG manoj sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को किश्तवाड़ के दौरे पर आ रहे हैं। दिन भर तय कार्यों को अंजाम देने के बाद वह रात किश्तवाड़ में ही गुजारेंगे और वीरवार को जम्मू लौटेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन शहर की सफाई, सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा के इंतजाम करने में लगा है। स्थानीय लोगों को इस बात की खुशी है कि एलजी के आने से शहर सुधर रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एलजी के दौरे के लिए जिला मुख्यालय नमनी सचिवालय से चिनाब भवन तक नगर परिषद ने सड़क की सफाई कर दी है। लंबे समय से सड़क पर हुए गड्ढों को भर दिया है। वाहनों को मार्गों से हटवाया गया है। कुछ के मालिक न मिलने पर पुलिस और यातायात विभाग ने वाहनों को उठा लिया है। दो दिनों से सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में जगह-जगह नाका बंधी की गई है। एलजी के गुजरने वाले मार्ग पर सुरक्षा कड़ी है। एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट खुद सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। यातायात पुलिस भी सतर्क है।
विज्ञापन
सड़कों के गड्ढे भरे जाने से स्थानीय निवासी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उपराज्यपाल के आने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। शहर की शक्ल सुधारी जा रही है। जो सड़क वीआईपी कहलाई जाती हैं, उसकी दुर्दशा देखी नहीं जाती थी। वाहनों को चलाते समय काफी परेशानी होती थी। साथ ही सड़कों के किनारे पर लोग बिना सोचे समझे वाहन खड़े कर देते हैं। अब उन्हें भी हटाया गया है। नेता और मंत्री इसी प्रकार आते रहें तो शहर की हालत दुरुस्त हो जाए।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में उपराज्यपाल का कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार बुधवार करीब सवा 11 बजे उपराज्यपाल किश्तवाड़ पहुंचेंगे। पहले वह चिनाब भवन में कुछ देर विश्राम करेंगे। उसके बाद मिनी सचिवालय आएंगे, जहां नशा मुक्त अभियान के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दौरान मुमकिन योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को वाहन वितरित करेंगे। इसके बाद वह विकास कार्यों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर का भोजन उनका सिमना कॉलोनी चिनाब भवन में तय है। इसके बाद वह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व सियासी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन वीरवार को एलजी 11 बजे के बाद जम्मू लौटेंगे।