फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir lt Governor manoj sinha said government is giving aid to 40 lakh people affected by Corona

जम्मू-कश्मीर: कोई भूखा न रहे, कोरोना प्रभावित 40 लाख लोगों को सरकार दे रही सहायता- उप-राज्यपाल

Tue, 25 May 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 May 2021 10:04 AM IST
सार

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में अफसरों से उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जरूरत की इस घड़ी में अफसर सभी नागरिकों तक पहुंचें।  प्रवासी मजदूरों की समस्याएं प्राथमिकता से हल करें।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir lt Governor manoj sinha said government is giving aid to 40 lakh people affected by Corona
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों के बाद प्रदेश सरकार 40 लाख नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुंचा रही है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने महामारी से प्रभावित परिवारों को दी जा रही राहत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सभी अफसरों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी भूखा न रहे। जरूरत की इस घड़ी में सभी नागरिकों तक पहुंचें। 

विज्ञापन


उच्चस्तरीय बैठक में सोमवार को उन्होंने बिंदुवार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि मिड-डे मील और पूरक पोषक तत्व की लाभार्थियों को आपूर्ति सुनिश्चित रखी जाए। डेलीवेजर के परिवारों का ख्याल रखा जाए। साथ ही प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को भी प्राथमिकता पर हल किया जाए।
विज्ञापन


हिदायत दी कि जहां कहीं वर्कर, महिलाओं, बच्चों, छोटे कारोबारी, किसान, समुदाय व वरिष्ठ नागरिकों को सहायता पहुंचाने का मामला सामने आए तो तत्काल इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिल रहा लाभ

  • 8.38 लाख पेंशनरों को पेंशन योजना का लाभ
  • 7.10 लाख को 71 करोड़ व 1.28 लाख को 25.68 करोड़ का वृद्धा पेंशन
  • 83617 को लाडली बेटी योजना का लाभ, बैंक खाते में 50 करोड़ की राशि भेजी गई। अलग से 25 करोड़ रुपये का होगा भुगतान
  • साढ़े तीन लाख लोगों को पांच प्रतिशत ब्याज में छूट, 200 करोड़ रुपये का वितरण
  • साढ़े नौ लाख किसानों को पीएम किसान के तहत 190 करोड़ रुपये का वितरण। प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये
  • 349303 कंस्ट्रक्शन वर्कर को एक हजार के रूप में 34.50 करोड़ रुपये का वितरण
  • 28 हजार शिकारावाला, पोनीवाला, डांडीवाला, पालकीवाला, टूरिस्ट गाइड को दो महीने की राहत राशि के रूप में 5.6 करोड़। एक हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से कश्मीर के 14627 व जम्मू के 13153 लोगों को लाभ
  • 26673 को मनरेगा के तहत रोजगार, अप्रैल व मई में 8.21 करोड़ रुपये का वितरण
  • 789586 लाभार्थियों (गर्भवती व छह साल से कम के बच्चों) को पूरक पोषण योजना के तहत राशन वितरण
  • स्टेट मैरिज असिस्टेंस स्कीम के तहत 1212 लाभार्थियों को 4.83 करोड़ रुपये की सहायता
  • मिड-डे मील स्कीम में 8.46 लाख को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राशन का वितरण

यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी

यह भी पढ़ें- सबलो ने कहा: लगता है श्राइन बोर्ड चिर निद्रा में है, श्री अमरनाथ यात्रा पर स्थिति साफ करे
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed