फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 Independents Candidates History Winning Seats News in Hindi

Election 2024: हर लोस चुनाव में 30 फीसदी से अधिक निर्दलीय ठोक रहे ताल, अब तक दो को ही सफलता

Sat, 06 Apr 2024 01:22 PM IST
शाहरुख खान डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Apr 2024 01:22 PM IST
सार

हर लोस चुनाव में 30 फीसदी से ज्यादा निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं, लेकिन अब तक दो को ही सफलता मिली है। निर्दलीय 1999 में कुल मतदान का 9.63 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 Independents Candidates History Winning Seats News in Hindi
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी भी दमखम दिखाते रहे हैं। कुल वोटिंग के छह प्रतिशत तक वोट हासिल करने में निर्दलीय सफल रहे हैं। इतना ही कुल प्रत्याशियों के 30 फीसदी से अधिक संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरते रहे हैं। अब तक केवल दो निर्दलीयों को जीत का स्वाद चखने का मौका मिल सका है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की सभी पांच लोकसभा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाग्य आजमाते रहे हैं। पिछले पांच लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 80 के पार रही है, जिसमें निर्दलीयों की संख्या 30 से 40 फीसदी तक रही। 2009 से पिछले तीन चुनावों में निर्दलीयों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन


2009 में 28, 2014 में 33 व 2019 में 36 आजाद मैदान में रहे हैं। वहीं 1999 में 28 तो 2004 में 37 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। हालांकि 1999 में निर्दलीयों ने कुल वोट का 9.63 प्रतिशत वोट हासिल किया लेकिन यह बाद में हुए हर लोकसभा चुनाव में कम होता गया। 2019 में 6.37 प्रतिशत मत निर्दलीय प्रत्याशियों ने हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1971 और 1977 में दो निर्दलीय पहुंचे संसद
जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों में केवल दो निर्दलीयों को संसद तक पहुंचने का मौका मिला है। जम्मू से 1977 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ठाकुर बलदेव सिंह को संसद की चौखट तक पहुंचने का मौका मिला था। हालांकि, वह जनसंघ से जुड़े थे। इसके साथ ही श्रीनगर से 1971 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एसए शमीम को जीतने का मौका मिला था।

फिलहाल मौजूदा चुनाव में पहले और दूसरे चरण में उधमपुर और जम्मू लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पूरा हो चुका है। जम्मू में अभी पर्चों की जांच और नाम वापसी बाकी है। यहां 11 निर्दलीयों ने नामांकन किया है। उधमपुर सीट से भी निर्दलीय मैदान में हैं।
 

वर्ष निर्दलीय वोटिंग प्रतिशत कुल निर्दलीय प्रत्याशी
1999 28 9.63 83
2004 37 7.38 83
2009 28 6.28 81
2014 33 6.27 83
2019 36 6.37 85
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed