फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Lieutenant Governor gave DGP instructions to strengthen security of religious places

जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल ने डीजीपी को दिए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश

Tue, 26 Nov 2019 04:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Lieutenant Governor gave DGP instructions to strengthen security of religious places
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और पुलिस महानिदेशक - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को डीजीपी को केंद्र शासित प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश हैं। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों को देखते हुए निर्देश जारी किए गए है।

विज्ञापन


राजभवन में सोमवार को उपराज्यपाल से जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी और सीआरपीएफ के एडीजीपी ने मुलाकात की थी। इस दौरान राज्य की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी अरुण कुमार शर्मा ने अपने-अपने विभाग की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह और उपराज्यपाल के बीच कानून व्यवस्था में सुधार लाने पर मंथन किया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि सभी सुरक्षित परिसरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए भी योजनाएं बनाएं और इन पर काम करें। पुलिस परिवारों के विकास पर भी जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपराज्यपाल ने एडीजीपी सीआरपीएफ से कहा कि सीआरपीएफ का कानून व्यवस्था में बहुत बड़ा और अहम योगदान है। इसलिए कड़ी निगरानी रखें। जिससे लोग सुरक्षित महसूस करें। उपराज्यपाल ने पुलिस और सीआरपीएफ दोनों से कहा कि सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से तालमेल बनाकर रखें ताकि सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हो। कहीं कोई लापरवाही न हो।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वह विस्फोटक सामग्री से उत्पन्न खतरे के चलते हो रहे एनकाउंटर जोन में प्रवेश न करें। यह एडवाइजरी सोमवार को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के एक दिन बाद जारी की गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे एनकाउंटर जोन के अंदर न जाएं, क्योंकि यह क्षेत्र विस्फोटक सामग्री के कारण खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की जाती है कि वह इस एडवाइजरी का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई इसी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया।

मारे गए दो आतंकियों में से हिजबुल का इरफान अहमद नायरा रियाज नायकू का करीबी था। वह साल 2016 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था। वहीं मारा गया एक अन्य आतंकी इरफान राथर 2017 से सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed