फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir LG says that Light, camera and action will returned to the valley

जम्मू-कश्मीर एलजी: घाटी में फिर लौटा लाइट,कैमरा और एक्शन, जनिए क्या है खास बात

Tue, 13 Apr 2021 12:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 13 Apr 2021 12:04 PM IST
सार

  • जम्मू-कश्मीर में रोजगार के लिए केंद्र सरकार ला रही नई फिल्म नीति
  • कोरोना काल में घाटी में हुई 67 फिल्में व नाटकों की शूटिंग
  • घाटी के आम लोगों को मिलेगा फिल्म नीति का लाभ

विज्ञापन
Jammu-Kashmir LG says that Light, camera and action will returned to the valley
jammu kashmir tourism - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार नई फिल्म नीति ला रही है। फिल्मों और नाटकों की शूटिंग की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा। शूटिंग के लिए सरकार सुविधाएं और रियायतें भी देगी। उसके बदले स्थानीय युवाओं को शूटिंग में काम देना होगा। खास बात यह है कि कोरोना काल में 67 फिल्मों व नाटकों की घाटी में शूटिंग हुई है।

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को नई फिल्म नीति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घाटी में एक बार फिर बदलाव दिख रहा है। सुरक्षा के भरोसे के चलते फिल्मों की शूटिंग से लेकर पर्यटकों से घाटी गुलजार है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ी है। इसका सीधा लाभ यहां के आम लोगों को हो रहा है। कोरोना पाबंदियां खत्म होने के बाद सरकार के कोविड-19 नियमों के तहत पर्यटक आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पहले नवरात्रें पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जानिए किस समय तक खुले रहेंगे मंदिरों के फाटक
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में बेरोजगारी की दर 16 फीसदी से अधिक थी लेकिन 31 मार्च 2021 को यह घटकर 9 फीसदी तक आ गई है। घाटी में पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वर्ग में एक और दिन’ विषय पर आयोजित कार्यशाला भी आयोजित की। इसमें पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों से भी शामिल किया गया था।

अनुच्छेद 370 हटने से लोगों में जगा भरोसा : पटेल

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि कश्मीर वादी में यह सारा बदलाव अनुच्छेद 370 हटने के चलते हुआ है। दरअसल अब लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं हैं। पिछले साल के मुकाबले पर्यटकों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है।

जनवरी से 31 मार्च 2021 के इन तीन महीनों में 92,875 पर्यटकों ने श्रीनगर समेत आसपास के इलाकों की सैर की है। इसमें से 354 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। जबकि 2020 में जनवरी से दिसंबर तक 41267 पर्यटक पहुंचे थे। इसमें से 3897 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों का आगमन, विदेशी फूलों से सजा मां का दरबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed