फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: lg manoj sinha told to Increase conservation and protection efforts of wildlife

जम्मू कश्मीर: वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा प्रयासों को बढ़ाएं- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Wed, 07 Jun 2023 10:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 10:59 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि वन्यजीव आवासों का एकीकृत विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वन्य जीवन और उसके आवास की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: lg manoj sinha told to Increase conservation and protection efforts of wildlife
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पारिस्थितिक अखंडता को मजबूत करने में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और अमूल्य संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। जम्मू कश्मीर में वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रयासों को बढ़ाया जाना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग, ट्रेकिंग मार्गों को बढ़ावा देने और मानव वन्यजीव संघर्ष के प्रभावी व कुशल शमन के लिए रणनीति बनाई जाए।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर वन्यजीव बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि वन्यजीव आवासों का एकीकृत विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वन्य जीवन और उसके आवास की रक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए। शिकारियों के गठजोड़ को खत्म करने के लिए हितधारकों के बीच अधिक समन्वय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


शालबुग और हायगाम को रामसर साइटों के रूप में घोषित करने के साथ जम्मू कश्मीर आर्द्रभूमि के सबसे बड़े नेटवर्क के मामले में देश में चौथे स्थान पर है। उन्होंने पिछली बैठक में पारित निर्देशों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। पीसीसीएफ सुरेश गुप्ता ने वन्यजीवों और उनके आवासों की सुरक्षा व संरक्षण में की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने जम्मू और श्रीनगर में शहरी वनों के विकास पर चर्चा की। मुगल रोड के साथ यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित करने सहित कई एजेंडा बिंदुओं को मंजूरी दी गई। इस दौरान हंगुल जनसंख्या निगरानी अभ्यास 2023 पर एक प्रकाशन जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed