{"_id":"63c99037fd4d3e02005e43ea","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-said-influential-people-misused-the-position-and-occupied-state-land-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने कहा- प्रभावशाली लोगों ने पद का दुरुपयोग कर सरकारी भूमि पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने कहा- प्रभावशाली लोगों ने पद का दुरुपयोग कर सरकारी भूमि पर किया कब्जा
Fri, 20 Jan 2023 12:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:17 AM IST
सार
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर कहा कि चुनाव आयोग ने पहले ही इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान दे दिया है। इससे पूर्व उन्होंने श्रीनगर के जेठियार में ज्येष्ठा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में रसूखदारों ने पद का दुरुपयोग और कानून का उल्लंघन कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। ऐसे लोगों के खिलाफ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने के लिए चल रहे अभियान में आम जनता व गरीब को प्रशासन नहीं छुएगा। उनके हित सुरक्षित रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर कहा कि चुनाव आयोग ने पहले ही इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान दे दिया है। इससे पूर्व उन्होंने श्रीनगर के जेठियार में ज्येष्ठा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान जम्मू कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में वृद्धि की मांगों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा, सोलर लाइट और हीटिंग व्यवस्था, जल आपूर्ति, अपशिष्ट निपटान इकाई के निर्माण और मंदिर परिसर के विकास से संबंधित मांगों के बारे में जानकारी दी। उपराज्यपाल ने परियोजनाओं के तेजी से कार्यान्वयन के निर्देश दिया। उप-राज्यपाल के साथ संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले, डीसी श्रीनगर मोहम्मद एजाज, आयुक्त नगर निगम अतहर आमिर खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन