{"_id":"639eac94042a163a976ce53d","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-said-decisive-steps-are-being-taken-to-completely-destroy-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल बोले- आतंकी तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल बोले- आतंकी तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे
Sun, 18 Dec 2022 11:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:31 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा, पिछले तीन वर्ष में पीएमईजीपी, बुनियादी ढांचे के विकास और परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी दिखाई गई है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी तंत्र को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सबसे तेजी से विकसित होने वाले केंद्र शासित प्रदेशों में से एक के रूप में उभरा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश ने नई आशा और विश्वास के साथ प्रगति की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य की पटकथा लिखी जा रही है। आर्थिक विकास को गति देने और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सहायक योजनाओं और नीतियों को बनाने में उचित कदम उठाए गए हैं। उपराज्यपाल शनिवार को मुंबई में बदलता जम्मू-कश्मीर विषय पर हुए सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा, पिछले तीन वर्ष में पीएमईजीपी, बुनियादी ढांचे के विकास और परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी दिखाई गई है। जम्मू-कश्मीर में विकास की गति के साथ सामाजिक-आर्थिक विकास, प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति, पर्यटकों को आवागमन और औद्योगिक निवेश की दिशा में उचित कदम उठाए गए हैं। समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई नई पहल की हैं।
विज्ञापन
जन हितैषी शासन को लागू करने, नए उद्योग स्थापित करने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। सभी को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। अनुच्छेद 370, अलगाववाद, आतंकवाद, भाई भतीजावाद, भेदभाव और भ्रष्टाचार ने जम्मू-कश्मीर को विकास से दूर रखा। पिछले तीन साल में जम्मू-कश्मीर विकासात्मक यात्रा में आगे बढ़ा है।
भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। 21640 नई विर्निर्माण व सेवा इकाइयों के साथ 1.70 लाख नौकरियों को सृजित किया गया है। जम्मू-कश्मीर पसंदीदा फिल्म शूटिंग के रूप में दोबारा उभर रहा है। मुंबई फिल्म उद्योग से सहयोग मिल रहा है। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों और प्रमुख वक्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में हो रहे परिवर्तनकारी परिवर्तनों पर अपने विचार रखे।