फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir lg Manoj Sinha inaugurated Jio True 5G services

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की शुभारंभ

Wed, 01 Mar 2023 11:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 11:00 AM IST
सार

जम्मू और श्रीनगर में 5जी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जियो ने डिजिटल जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देने के लिए यूटी में 6529 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir lg Manoj Sinha inaugurated Jio True 5G services
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए जियो ट्रू 5 जी सेवाओं को शुरू किया गया है। जम्मू और श्रीनगर में 5जी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जियो ने डिजिटल जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देने के लिए यूटी में 6529 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 36000 लोगों को रोजगार सृजित करने का दावा किया गया है। 1230 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रगति पर है और दिसंबर 2023 के अंत तक यह जम्मू-कश्मीर के हर ब्लॉक और तहसील को जोड़ेगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में जियो 5जी सेवाओं की शुरुआत की।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि 5जी सेवाएं सामाजिक आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इसके साथ समृद्धि के लिए एकीकृत कार्रवाई को सक्षम बनाएंगे और लोगों के लिए परिवर्तनकारी लाभ लाएगी। आम आदमी के लिए 5जी तकनीक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को साकार करेगी। इससे पर्यटन, सुशासन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और छोटे व सूक्ष्म उद्यमों में विकास के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। नवनीतम 5जी तकनीक और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी ग्रामीण शहर में दूरी को कम करेगी। 

विज्ञापन

इससे रोजगार के साधन बढ़ने के साथ जमीनी स्तर पर उद्यमों, एसएचजी और ग्रामीण स्कूलों के लिए ज्ञान कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। नवीनतन तकनीक से उत्पादकता में सुधार के साथ अधिक रोजगार की संभावना बढ़ेगी। 5जी नागरिकों और सरकार को वास्तविक समय के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा। सरकारी योजनाओं और सार्वजनिक सेवा वितरण के कार्यान्वयन में सुधार आएगा। आम आदमी की सुविधा के लिए लगभग 440 सेवाएं आनलाइन प्रदान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन सेवाओं को परेशानी मुक्त बनाया गया है जो अधिकांश आबादी को प्रभावित करती हैं। ई आफिस ने प्रशासन के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना दिया है। जम्मू कश्मीर कई बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में अधिक संख्या में डिजिटल लेनदेन दर्ज कर रहा है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी सरकार के प्रयासों का पूरक होगी। 

उन्होंने जियो प्रतिनिधियों से जी20 शिखर सम्मेलन और श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने को कहा। कॉल ड्राप और कनेक्टिविटी में रुकावट के मुद्दों को हर करने के लिए समर्पित उपाय किए जाएं। कपिल आहूजा सीईओ नार्थ रिलायंस जियो ने कहा कि दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी प्रदेश के हर शहर को कवर कर लेगा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में जियो के प्रयासों पर प्रस्तुति दी गई। जियो ट्रू 5जी और जियो ग्लास का प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed