फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: lg manoj sinha congratulated on Diwali security arrangements increased additional police deploy

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने दिवाली पर दी बधाई, प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अतिरिक्त नफरी तैनात

Sun, 12 Nov 2023 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिवाली के पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामानाएं दी हैं। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: lg manoj sinha congratulated on Diwali security arrangements increased additional police deploy
दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिवाली के पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामानाएं दी हैं। उपराज्यापल ने अपने संदेश में कहा कि सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए। वहीं, त्योहार को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


जम्मू में दिवाली का त्योहार शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के विशेष नाके, अतिरिक्त नफरी की तैनाती, रात्रि गश्त में बढ़ोतरी, भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन की तैनाती, सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


दिवाली पर हर तरह की आगजनी की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है। जम्मू शहर में 10 स्थानों पर लगे पटाखों के स्टॉल पर एक-एक अग्निशमन वाहन को तैनात किया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। ये वाहन दिवाली के दिन रात 12 बजे तक तैनात रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई ताकि कोई भी घटना की जानकारी मिलने पर उस तुरंत पहल की जा सके। वहीं पुलिस प्रशासन भी मिशन मोड़ पर है। सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों व क्राइम अन्वेषण टीमों को दिवाली पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

पुलिस ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नाके बंदी और रात्रि गश्त में बढ़ोतरी की है। टीमों को आपराधिक प्रवृति के लोगों, असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त जिले में सराय, ढाबे, होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, गेस्ट हाउस व अन्य सार्वजनिक व संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग करने के आदेश किए गए हैं। 

बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से कड़ी निगाह रखने, अजनबी व्यक्तियों की तस्दीक करने। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। शहर में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। जाम की स्थिति न हो इसके लिए सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के विशेष रात के समय भी चेकिंग की जा रही है।

शहर में जहां पटाखों के स्टाल लगे हैं, वहां दिवाली के दिन रात 12 बजे तक अग्निश्मन वाहन तैनात रहेगा। विभाग के कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द की हैं। कंट्रोल रूप में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई हैं। विभाग हमेशा मिशन मोड पर रहता है। लोगों से अपील है कि सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाए। -रमेश शर्मा, संभागीय अग्निशमन अधिकारी गांधीनगर।

सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। जिले में अतिरिक्त नफरी तैनात की है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रात्रि में गश्त बढ़ाने को कहा है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आपराधिक प्रवृति के लोगों, असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने को कहा है। पुलिस कर्मियों को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। -डॉ. विनोद गुप्ता, एसएसपी जम्मू।


त्योहारी सीजन में लोगों खरीदारी के लिए घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। ट्रैफिक कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। गलत पार्किंग ट्रैफिक जाम का कारण बनता है। इसपर विशेष सख्ती की जाएगी। -फैजल कुरैशी, एसएसपी ट्रैफिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed