फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir legislator waiting development fund

विकास निधि के इंतजार में रियासत के विधायक

Fri, 23 Jan 2015 10:49 AM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir legislator waiting development fund

रियासत में नव निर्वाचित विधायकों को एक माह बाद भी सियासी धुंध छंटने का इंतजार है। दरअसल बिना विकास निधि के जन समस्याओं का निपटारा करने में विधायकों को दिक्कतें आ रही हैं। एक महीना वेट एंड वाच में गुजर गया है।

विज्ञापन


अब आगे कितना और समय लगेगा, इस बारे में फिलहाल कयासों के अलावा कुछ भी स्टीक कहना माननीयों के बस में भी नहीं है। इन सबके बावजूद विधायकों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द अधिकार मिलेंगे और स्थिर सरकार का गठन जम्मू-कश्मीर में हो जाएगा।
विज्ञापन


23 दिसंबर, 2014 को चुनाव के नतीजों में विजयी हुए उम्मीदवारों को विधायक बने 23 जनवरी शुक्रवार को एक महीना पूरा हो रहा है। इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने कई विधायकों से बात कर उनके मन को टटोला और उनके माह के अनुभवों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर दोमाना से विधायक बाली भगत का कहना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में औसतन रोजाना करीब पांच बिजली के ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। उनका प्रयास रहता है कि जले ट्रांसफार्मरों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहकर जल्द बदला जाए।

बहरहाल अगर विकास निधि कोष हो तो कई ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करवाने में मदद मिलेगी। विकास के काम भी विकास निधि से और तेजी से हो सकते हैं। बहरहाल पूरी उम्मीद है कि जल्द ही सियासी धुंध छंटेगी और स्थिर सरकार रियासत में होगी।

अधिकार मिलने की आशा बरकरार

jammu kashmir legislator waiting development fund
बिलावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. निर्मल सिंह का कहना हैं कि जम्मू संभाग की जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है और ऐतिहासिक 25 सीटों पर भाजपा को कामयाबी हासिल हुई। अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करें।


इस दिशा में पार्टी नेतृत्व लगा हुआ है। जल्द सरकार के गठन की उम्मीद है। भाजपा ऐसी सरकार चाहती है, जो कि रियासत के हर क्षेत्र में तीव्र विकास करवाएं। विकास निधि न होने से विधायक के तौर पर थोड़ी बहुत परेशानी तो है लेकिन लोग भी सब समझते हैं।

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविंद्र गुप्ता का कहना है कि विधायक बनने के दिन से आज तक गांधीनगर क्षेत्र के लोगों के लिए वह 24 घंटे समर्पित हैं। सरकार गठन की दिशा में प्रक्रिया चल रही है। विकास निधि न होने से परेशानी तो है। बहरहाल लोगों की समस्याओं का निपटारा करवाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत शर्मा (सीए) का कहना है कि जन समस्याओं का तेजी से निवारण करने में विकास निधि कोष न होने और अन्य अधिकार न होने से परेशानी तो है।

पूरे अधिकारों से बेहतर सक्षम तरीके से काम किया जा सकता है। बहरहाल जो है सबके सामने है। कोशिश हैं कि लोगों के मसले हल हों। बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगवाने या अन्य विकास से जुड़े मुद्दे फंड की कमी की वजह से समस्या जरूर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed