{"_id":"5f183cb68ebc3e636902ac72","slug":"jammu-kashmir-latest-news-in-hindi-terror-module-busted-in-budgam-jammu-kashmir-three-terrorists-associates-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर के तीन मददगार गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2020 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान लश्कर के तीन मददगारों को पकड़ने में भी सफलता मिली है। लश्कर के ये मददगार आतंकियों के लिए रेकी करते थे। साथ ही उन्हें शरण देने व रशद मुहैया कराने का भी काम करते थे।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस और सेना की 38-आरआर ने बुधवार सुबह राजोरी के थानामंडी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस ठिकाने से एक पीका राइफल, एक चीनी पिस्टल, एक पिस्टल, एके-47 की एक मैग्जीन, दो अन्य मैग्जीन, 168 कारतूस(पीका गन के), एके-47 के 47 कारतूस, पिस्टल के चार कारतूस, दो यूजीबीएल ग्रेनेड, एक टेप रिकॉर्डर व कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।
विज्ञापन
एसएसपी राजोरी ने बताया कि मनयाल इलाके में आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस औऱ सेना की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। सभी एजेंसियों के बीच अच्छे तालमेल के चलते देश विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में लगातार सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी का भी दिल जीत ले ये खूबसूरती, देखें तस्वीरें