फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Kupwara has deposits of lignite and high quality marble

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में लिग्नाइट व उच्च गुणवत्ता वाले संगमरमर के भंडार मौजूद ,रियासी में मिल चुका है लिथियम

Fri, 24 Feb 2023 02:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 02:09 AM IST
सार

भूविज्ञान और खनन (जीएंडएम) विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 9 लाख मीट्रिक टन लिग्नाइट जिले के निकहामा और हैंगनिककोट क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इससे तापीय बिजली उत्पादन की बड़ी संभावना है।
 

विज्ञापन
jammu kashmir: Kupwara has deposits of lignite and high quality marble
मार्बल की खान।

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में औद्योगिक क्षेत्र और ताप विद्युत उत्पादन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस सीमावर्ती जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 17 लाख मीट्रिक टन लिग्नाइट और उच्च गुणवत्ता वाले संगमरमर के भंडार मौजूद हैं।

विज्ञापन


भूविज्ञान और खनन (जीएंडएम) विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 9 लाख मीट्रिक टन लिग्नाइट जिले के निकहामा और हैंगनिककोट क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इससे तापीय बिजली उत्पादन की बड़ी संभावना है।
विज्ञापन


इसी तरह अवूरा और जिरहामा में 8 लाख मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाले संगमरमर के भंडार हैं जो औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्जीवित कर सकते हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे पहले रियासी जिले में पिछले सप्ताह लिथियम धातु के भंडार का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूविज्ञान और खनन (जीएंडएम) विभाग के अनुसार लिग्नाइट की उपलब्धता से ताप विद्युत के उत्पादन की क्षमताएं काफी बढ़ जाती हैं। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। साथ ही भवन निमार्ण के लिए संगमरमर भी आसानी से उपलब्ध होगा। देश में लिग्नाइट की 90 फीसदी आपूर्ति तमिलनाडु की नेवेली लिग्नाइट परियोजना से होती है।

क्या होता है लिग्नाइट

लिग्नाइट निम्न श्रेणी का कोयला होता है। इसका रंग कत्थई या काला-भूरा होता है तथा आपेक्षिक घनत्व भी पत्थर कोयला से कम होता है। इसमें नमी काफी होती है। इसका उपयोग ताप विदु्यत उत्पादन के लिए किया जाता है।

देश में पहली बार लिथियम के भंडार मिले

इसी माह दस फरवरी को देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार मिले। देश में लीथियम भंडार की यह पहली साइट है, जिसकी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने शिनाख्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed