फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Kiran Wattal sent defamation notice of Rs 5 crore to Girdhari Lal Raina, alleging false stateme

Jammu Kashmir: किरण वट्टल ने गिरधारी लाल रैना को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, झूठे बयान का आरोप

Sun, 02 Mar 2025 05:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 02 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

किरण वट्टल ने गिरधारी लाल रैना को उनके झूठे और अपमानजनक बयानों के लिए 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Kiran Wattal sent defamation notice of Rs 5 crore to Girdhari Lal Raina, alleging false stateme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण वट्टल ने सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी लाल रैना उर्फ अजय भारती को पांच करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान देकर उन्हें बदनाम किया है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा है कि इस संबंध में एक समाचार रिपोर्ट 11 फरवरी, 2025 को एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित हुई है। किरण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में भारतीय दल का नेतृत्व किया है। इसके साथ ही तीन राष्ट्रीय खेलों में विभागाध्यक्ष पर्यवेक्षक के रूप में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है। राष्ट्रीय खेलों में उन्हें प्रदेश सरकार ने शेफ डी मिशन के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने गिरधारी लाल रैना को 15 दिनों में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा, ऐसा नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed