फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: JCB driver killed in landslide in Kishtwar, six rescuers trapped

Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में भूस्खलन से जेसीबी चालक समेत चार की मौत, छह घायलों का बचाया गया

Sun, 30 Oct 2022 12:00 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजंसी, किश्तवाड़।
संवाद न्यूज एजंसी, किश्तवाड़। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन से जेसीबी चालक समेत चार की मौत हो गई है और छह घायलों का बचाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रेस्क्यू अभियान संपन्न हो गया है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: JCB driver killed in landslide in Kishtwar, six rescuers trapped
मृतक जेसीबी ड्राइवर और मलवे में दबी जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूस्खलन से जेसीबी चालक समेत चार की मौत हो गई है और छह घायलों का बचाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रेस्क्यू अभियान संपन्न हो गया है। अभियान के तहत चार शवों को निकाला गया है। भूस्खलन के बाद मलबे में दबे छह घायलों को भी बचा लिया गया है। किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश गुप्ता के अनुसार बचाव अभियान पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


महत्वाकांक्षी रतले पनबिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन से जेसीबी चालक की मौत की खबर पहले आई। चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो पहाड़ से और मलबा आ गिरा, जिससे छह कर्मी मलबे में दब गए। शनिवार शाम करीब छह बजे पहाड़ी का हिस्सा गिरने से हुए हादसे में दबे कर्मियों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


बचाव कार्य के दौरान भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मशीनों का प्रयोग रोक दिया गया। चिनाब दरिया पर बनाई जा रही 850 मेगावाट क्षमता वाली बिजली परियोजना के स्थल द्रबशाला के रतले में देर शाम हादसा हुआ। परियोजना का काम इसी साल शुरू किया गया है। शनिवार को सड़क के लिए पहाड़ की कटाई का काम चल रहा था। यह हिस्सा पथरीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी मशीन के साथ चालक काम में जुटा था, इसी दौरान पहाड़ का एक हिस्सा दरकने से बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा नीचे आ गिरा। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। जेसीबी चालक को बचाने के लिए जैसे ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा तो पहाड़ से और मलबा आ गिरा, जिसमें छह लोग दब गए। पुलिस, सेना, रेडक्रॉस टीम के सदस्य रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। मलबा हटाने से भूस्खलन का खतरा बना हुआ था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed