फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Blood of mother's love: A painful incident happened near the India-Pakistan border, the son killed the elderly

मां की ममता का खून: भारत-पाक सीमा के पास हुई दर्दनाक घटना, बेटे ने वृद्ध मां को उतारा मौत के घाट

Mon, 14 Oct 2024 03:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Oct 2024 03:12 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी 80 वर्षीय वृद्ध मां की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Blood of mother's love: A painful incident happened near the India-Pakistan border, the son killed the elderly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव रठुआ से एक कलयुगी बेटे ने तेजधार हथियार (दराट) से वृद्ध मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हीरानगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलकराज पुत्र बिशन दास निवासी रठुआ अपनी मां कमलो देवी (80) के साथ रहता था। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर उसने अपनी मां से झगड़ा शुरू कर दिया और नौबत यहां तक आ गई की उसने अपनी मां पर तेजदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल वृद्ध महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया जहां जख्मों का ताव न सहते हुए कमलो देवी ने अपने प्राण त्याग दिए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी तिलक राज को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed