{"_id":"62aa1c897806ff109e2de820","slug":"jammu-kashmir-international-border-landmine-found-during-dam-construction-border-in-ramgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"jammu kashmir international border: रामगढ़ में सीमा पर बांध निर्माण के दौरान बारूदी सुरंग मिली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
jammu kashmir international border: रामगढ़ में सीमा पर बांध निर्माण के दौरान बारूदी सुरंग मिली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
Thu, 16 Jun 2022 01:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:43 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गई कांटेदार तार के पीछे बीएसएफ की अग्रिम चौकियों के साथ सुरक्षा बांध का काम चल रहा है। ऐसे में काम करते समय एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली।
विज्ञापन
बारूदी सुरंग
- फोटो : ANI
विस्तार
सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रामगढ़ में बांध का काम करते वक्त एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली। निर्माण कार्य में जुटी कंपनी ने इस बारे में बीएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कार्य किया शुरू
बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कार्य शुरू कर दिया। शाम को बम निरोधक दस्ते की मदद से इस बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया।
विज्ञापन
अग्रिम चौकियों के साथ सुरक्षा बांध का काम चल रहा
सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गई कांटेदार तार के पीछे बीएसएफ की अग्रिम चौकियों के साथ सुरक्षा बांध का काम चल रहा है। ऐसे में काम करते समय एक एंटी टैंक बारूदी सुरंग मिली।
विज्ञापन