फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Illegal complex of Hurriyat leader Yasir demolished

J&K: हुर्रियत नेता यासिर का अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ा, पूर्व मंत्री पीरजादा के रिश्तेदार का अतिक्रमण भी हटाया

Fri, 03 Feb 2023 07:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि हुर्रियत नेता काजी यासिर ने अनंतनाग में स्टेडियम के पास राज्य भूमि पर अवैध रूप से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया था। उन्होंने कहा कि परिसर को ध्वस्त कर दुकानों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Illegal complex of Hurriyat leader Yasir demolished
सांबा में अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रशासन ने हुर्रियत नेता और दक्षिण कश्मीर के पूर्व मीरवाइज काजी यासिर के अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। वहीं काजीगुंड में पूर्व वन मंत्री और वरिष्ठ नेकां नेता पीरजादा गुलाम अहमद शाह के रिश्तेदार की ओर से अतिक्रमित भूमि को भी मुक्त करा लिया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि हुर्रियत नेता काजी यासिर ने अनंतनाग में स्टेडियम के पास राज्य भूमि पर अवैध रूप से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया था। उन्होंने कहा कि परिसर को ध्वस्त कर दुकानों को सील कर दिया गया है। दुकानें नगर परिषद अनंतनाग को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन


यासिर 2018 से जेल में बंद हैं। उन्हें एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक कथित वीडियो सामने आने के बाद उन्हें 2018 में मीरवाइज के पद से निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की जांच कश्मीर घाटी के सामाजिक राजनीतिक, कानूनी और धार्मिक कार्यकर्ताओं के एक निकाय द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काजीगुंड में जमीन की कीमत एक करोड़

कुलगाम जिले तहसील काजीगुंड के एस्टेट कुरीगम में 1 कनाल और 18 मरला जमीन काचराई के रूप में पंजीकृत है। राजस्व अधिकारियों के अनुसार, नेकां के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीरजादा गुलाम अहमद शाह के एक रिश्तेदार ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक है।

बाबा का बुलडोजर रुकेगा नहीं

इस बीच जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि बाबा का बुलडोजर सरकारी जमीन पर प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण को हटा देगा लेकिन गरीब लोगों को परेशान नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर अपना काम करेगा, चाहे वह अली मोहम्मद सागर (नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव), डॉ. फारूक अब्दुल्ला (पूर्व मुख्यमंत्री) या मुजफ्फर शाह (अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष) के खिलाफ मामला हो।



ठाकुर ने कहा कि बुधवार को लाल चौक पर दुकानों को सील कर दिया गया क्योंकि गड्डा सिंह से जबरन ली गई जमीन पर उनका निर्माण किया गया था। हालांकि, अधिकारियों ने वीरवार सुबह दो दर्जन दुकानों की सील हटा दी, क्योंकि श्रीनगर नगर निगम चार दशकों से दुकानदारों से किराया वसूल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed