फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Husband already jail narco terrorism, now police caught wife with heroin worth one crore

जम्मू-कश्मीर: नारको आतंकवाद में पति पहले ही जेल में, अब पत्नी को पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा

Wed, 21 Jun 2023 04:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

डिग्याना पुलिस चौकी की टीम गश्त कर रही थी। तभी हाइवे के नजदीक एक महिला को ब्रीफकेस के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा। ब्रीफकेस की तलाशी पर हेरोइन मिली। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Husband already jail narco terrorism, now police caught wife with heroin worth one crore
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में हेरोइन की तस्करी में गांधी नगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसका पति पहले से नशा तस्करी में जेल में बंद है। आरोपी महिला मारूफा श्रीनगर के काठियादरवाजा की रहने वाली है। जिसका पति मोहम्मद शफी हेरोइन की तस्करी पकड़ा गया था।

विज्ञापन


महिला के पास से 188 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत है। महिला के पति के नारको आतंकवाद या फिर महिला के नारको आतंकवाद में भी शामिल होने से इन्कार नहीं किया जा रहा। बहरहाल, पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार डिग्याना पुलिस चौकी की टीम गश्त कर रही थी। तभी हाइवे के नजदीक पीर बाबा के पास एक महिला को ब्रीफकेस के साथ संदिग्ध परिस्थियितों में घूमते हुए देखा गया। गश्त दल ने उसे रोका और पूछताछ की। वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उसके ब्रीफकेस की तलाशी ली। तलाशी लेने पर इसके बीच से 188 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद उसे पकड़ कर गांधी नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना अपना नाम मारूफा बेगम बताया। पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला का पति भी एक नशा तस्कर है।

वह भी हेरोइन की तस्करी में श्रीनगर में पकड़ा गया था और अब वह जेल में है। सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला का पति उससे हेरोइन की तस्करी करा रहा था। महिला हेरोइन को श्रीनगर से लेकर आई थी।


वह पहले भी कई बार हेरोइन लेकर जम्मू आई थी और जम्मू में अलग अलग जगहों पर बेचती थी। महिला के संपर्क में जम्मू के कासिम नगर, राजीव नगर, सतवारी की कुछ महिला तस्करों के साथ लिंक होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed