{"_id":"636969ebd8146340d96359c4","slug":"jammu-kashmir-hotel-waiter-won-reward-of-one-crore-luck-shines-in-online-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: होटल के वेटर ने जीता एक करोड़ का इनाम, ऑनलाइन गेम में चमकी किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: होटल के वेटर ने जीता एक करोड़ का इनाम, ऑनलाइन गेम में चमकी किस्मत
Tue, 08 Nov 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:59 AM IST
सार
इनाम जीतने वाले नरेश ने बताया कि मनोरंजन के लिए उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में ऑनलाइन टीम बनाई थी, जिसमें उसने एक करोड़ का इनाम जीता है। टैक्स संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे लगभग 70 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
नरेश सिंह उधमपुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
क्रिकेट के टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी एक ऑनलाइन गेम में उधमपुर के मजालता निवासी युवक ने एक करोड़ का ईनाम जीता है। मजालता तहसील के गढ़ धम्मा गांव का नरेश सिंह पटनीटॉप स्थित एक होटल में वेटर का काम करता है।
विज्ञापन
नरेश ने अपने दोस्तों के साथ ऐतिहासिक मानसर झील में मछलियों को आटा डाला और अब वह नाग मंदिर में भंडारे का आयोजन करेगा। नरेश ने बताया कि उसका एक भाई और दो बहने हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
वह होटल में वेटर है। उसे क्रिकेट का शौक है। मनोरंजन के लिए उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में ऑनलाइन टीम बनाई थी, जिसमें उसने एक करोड़ का ईनाम जीता है। टैक्स संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे 70,00,014.7 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
इससे वह नाग मंदिर में भंडारा करेगा। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर वह इस पैसे को सूझबूझ के साथ खर्च करेगा।