फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Horticulture Department got development works worth 23 crores done in Kashmir

Jammu Kashmir: कश्मीर में बागवानी विभाग ने 23 करोड़ के विकास कार्य करवाए, बागवानों की स्थिति भी सुधरी

Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बागवानी विभाग की समीक्षा की। निदेशक कश्मीर और जम्मू ने वर्ष 2022-23 के लिए बागवानी क्षेत्र के कैपेक्स बजट के तहत अनुमोदित परिव्यय योजना, धन जारी करने और व्यय पर जानकारी दी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Horticulture Department got development works worth 23 crores done in Kashmir
kashmir apple photos - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में वर्ष 2022-23 में बागवानी के लिए जारी 33 करोड़ रुपये में से 23.72 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसमें से 11.84 करोड़ रुपये नर्सरी के विकास, पौध संरक्षण, मृदा लैब, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन की गतिविधियों के तहत खर्च किए गए।

विज्ञापन


केंद्र, मशीनरी, उपकरणों की खरीद, बागवानी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह बात कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अटल डुल्लू ने बागवानी क्षेत्र की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


निदेशक बागवानी कश्मीर और जम्मू ने वर्ष 2022-23 के लिए बागवानी क्षेत्र के कैपेक्स बजट के तहत अनुमोदित परिव्यय योजना, धन जारी करने और व्यय पर जानकारी दी।बताया गया कि कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत 199.40 करोड़ रुपये में से 128.33 करोड़ रुपये विभिन्न विभागाध्यक्षों को जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें से 42.48 करोड़ रुपये बागवानी क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के तहत खर्च किए गए। केपेक्स बजट के तहत बागवानी जम्मू के लिए कई गतिविधियों के लिए जारी किए गए 21 करोड़ रुपये में से 9.27 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed