{"_id":"642d500dfe5862c7270c7aef","slug":"jammu-kashmir-hideout-busted-in-ramban-arms-and-ammunition-recovered-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: रामबन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: रामबन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Wed, 05 Apr 2023 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:10 PM IST
सार
रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
Ramban
- फोटो : सेना पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के जमालवां वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
रामबन पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रामबन के जमालवां जंगल में मंगलवार शाम सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। इस दौरान मौके से 52 एमएम के मोर्टार बम के अलावा, चार डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स वायर (डेटोनेटिंग कॉर्ड), एके राइफल की पांच मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, एलएमजी गोला बारूद बेल्ट बॉक्स, 292 राउंड और कई अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब्त की गई हथियार सामग्री में जंग लग चुका है। इससे पता चलता है कि यह ठिकाना पुराना है। रामबन में आतंक का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पिछले साल अगस्त में गूल में एक पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड हमले का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह जिले में आतंकवाद से जुड़ी आखिरी घटना थी। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूचना और पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जनपहुंच कार्यक्रम के परिणाम के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी पुलिस की हिरासत से फरार, शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले के हैं आरोपी