फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Two terrorists absconded from police custody in Baramulla alert issued

जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी पुलिस की हिरासत से फरार, शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले के हैं आरोपी

Wed, 05 Apr 2023 02:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 02:23 PM IST
सार

बारामुला पुलिस स्टेशन से सुबह सेहरी के समय हिरासत में लिए गए दो आरोपी फरार हो गए हैं। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two terrorists absconded from police custody in Baramulla alert issued
फरार आतंकियों की फाइल फोटो - फोटो : पुलिस

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस की हिरासत से दो आतंकियों के फरार होने का मामला सामने आया है। आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बारामुला में मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त नाके लगाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


आतंकी मारूफ नजीर और शाहिद शौकत को पिछले साल 19 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान दोनों से हथियार भी बरामद किए गए थे। दोनों आतंकी बारामुला में शराब की दुकान में किए गए ग्रेनेड हमले के आरोपी हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों को पूछताछ के लिए बारमुला पुलिस थाने में लाया गया था। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बारामुला जिला पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि आज सुबह सेहरी के समय बारामुला पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिए गए दो आरोपी फरार हो गए हैं। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कब हुआ था ग्रेनेड हमला

17 मई 2022 को आतंकियों ने बारामुला के दीवान बाग में एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर  ग्रेनेड फेंका था। दुकान के अंदर ग्रेनेड फटने से चार कर्मचारी घायल हो गए थे, जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी। सभी कर्मी जम्मू संभाग के रहने वाले थे। 


हमले के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस मामले में चार आतंकियों समेत एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 5 पिस्तौल, 23 ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आज, बुधवार इस हमले के दो आरोपी बारामुला पुलिस स्टेशन से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी को सरकार ने प्रदान की जेड प्लस सुरक्षा

ये भी पढ़ें- पाक की नापाक साजिश: ड्रोन से हथियार भेजने की बदली रणनीति, 200 फुट की ऊंचाई से फेंके जा रहे हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed