फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: help desk solve Womens problem in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: महिलाएं बेझिझक शिकायतें लेकर पहुंचें थाने, हेल्प डेस्क करेगी समाधान

Sat, 24 Apr 2021 01:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 24 Apr 2021 01:30 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन को महिलाओं के अनुकूल व सुलभ बनाने के लिए पहल। सांबा, किश्तवाड़, उधमपुर में डेस्क स्थापित, कश्मीर में अब तक 59 खुले।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: help desk solve Womens problem in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर (हेल्प डेस्क) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के थानों में पहुंचने वाली महिलाओं को अब दरबदर नहीं भटकना होगा। इनके लिए पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। वे बिना किसी झिझक की अपनी परेशानी बता सकती हैं। महिलाओं के लिए पुलिस स्टेशनों को अनुकूल व सुलभ बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क की मदद से पुलिस थाने में आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी दूर होंगी। महिलाओं को अपनी शिकायतें बताने में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा डेस्क की प्रभारी महिला अधिकारी को ही बनाया गया है ताकि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं बता सकें। इस पहल के तहत पूरे प्रदेश में हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह महिला हेल्प डेस्क पुलिस स्टेशन पहुंचने वाली किसी भी महिला के लिए पहला और सिंगल पॉइंट ऑफ  कांटेक्ट होगा। इसकी प्रभारी भी महिला पुलिस अधिकारी रखी गई हैं। महिला हेल्प डेस्क के अधिकारी किसी भी प्रकार के महिला संबंधित मामलों को पुलिस स्टेशन में दर्ज करने के प्रबंधन के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। शुक्रवार को सांबा जिले के विजयपुर व घगवाल में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इससे पहले वीरवार को किश्तवाड़ में पांच थानों-किश्तवाड़, छात्रू, अठोली, मारवाह व वारवान, 12 अप्रैल को उधमपुर के रेहमबल में भी हेल्प डेस्क स्थापित किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग में अब तक 59 हेल्प डेस्क स्थापित हो चुके हैं हैं। सभी हेल्प डेस्क को निर्देशित किया है कि वह उन तक पहुंचने वाले मामलों का संज्ञान लेने के बाद उन्हें संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफर कर उनका सही से फॉलोअप कराएं। महिला को पूरा समर्थन दें और आश्वासन दिलाएं। इन हेल्प डेस्क पर काम करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के आवश्यक प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। डेस्क की स्थापना इसलिए की गई है ताकि महिलाएं बिना किसी झिझक के पुलिस के साथ संपर्क साध सकें। इन महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से काउंसलिंग और उनसे संबंधित किसी भी अपराध की रिपोर्ट करने के लिए महिलाओं की पुलिस थानों तक पहुंच में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर के बाजारों से रौनक गायब, लोगों में बना डर का माहौल


आपात स्थिति के लिए 112 करें डायल
आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से घटना स्थल तक या अपराध की जड़ तक जाने में पुलिस रिस्पांस टाइम में कमी आएगी। कोई भी व्यक्ति विशेष रूप से संकटग्रस्त महिला किसी भी आपात स्थिति के लिए 112 डायल कर सकती है।

बढ़ते अपराध के मद्देनजर पहल
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मद्देनजर हेल्प डेस्क स्थापित करने का फैसला किया गया है। घरेलू हिंसा, छेड़खानी, परेशान करना, यौन शोषण, साइबर से जुड़े अपराधों समेत अन्य प्रकार की परेशानी पीड़ित महिला बिना किसी हिचक के रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed