फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir govt Renames 33 Educational Institutions Roads After Martyrs Eminent Personalities

जम्मू कश्मीर: बलिदानी और प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम से जाने जाएंगे ये 33 शैक्षणिक संस्थान और सड़कें

Tue, 30 Jan 2024 05:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 05:56 PM IST
सार

जीडीसी बॉयज अनंतनाग को बलिदानी डीएसपी हिमायूं मुजामिल भट के नाम से जाना जाएगा। श्रीनगर के गवर्नमेंट बॉयज हाई स्कूल, नरवारा को अब बलिदानी इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
jammu kashmir govt Renames 33 Educational Institutions Roads After Martyrs Eminent Personalities
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश के 33 स्कूल-कॉलेजों और सड़कों के नाम बलिदानियों और प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम पर रखकर उन्हें सम्मान दिया है। सरकार ने मंगलवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत बलिदानी डीएसपी हुमायूं मुजामिल भट के नाम पर राजकीय डिग्री कॉलेज (बॉयज) अनंतनाग का नाम रखा गया है। 

विज्ञापन


श्रीनगर के बलिदानी इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी के नाम पर राजकीय बाल हाई स्कूल नरवारा, जम्मू के बलिदानी हेड कांस्टेबल रछपाल सिंह के नाम पर राजकीय हाई स्कूल लहर (अखनूर) का नाम होगा। राजकीय हाई स्कूल चक मलाल (खौड़) जम्मू के राइफल मैन विशाल शर्मा के नाम पर होगा।
विज्ञापन


उधमपुर के बलिदानी बलिदानी सूबेदार कृष्ण सिंह के नाम राजकीय मिडिल स्कूल उरलियान (उधमपुर), उधमपुर के राइफलमैन यशपॉल के नाम पर राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल मानतलाई, पुंछ के बलिदानी हबलदार अब्दुल माजिद के नाम पर राजकीय हाई स्कूल अज्योट, किश्तवाड़ के राइफलमैन रवि कुमार के नाम पर हाई स्कूल गलीगढ़, रामबन के एसपीओ तनवीर अहमद के नाम पर मेमोरियल क्रिकेट ग्राउंड सरगाली, जम्मू के बलिदानी लांस नायक कृष्ण सिंह के नाम पर राजकीय हाई स्कूल सुंगल, लांस नायक ध्यान सिंह सलारिया के नाम पर राजकीय मिडिल स्कूल धर्मखू (जम्मू), राइफलमैन शाम सिंह लंगेह के नाम से सरकारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल घरोटा अब जाना जाएगा। इसके अलावा जम्मू के नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार के नाम पर राजकीय हाई स्कूल माजुआ उत्तमी (रामबन), रामसू चौक अब बलिदानी इरशाद अहमद के नाम से जाना जाएगा। नील चौक अब रामबन के हेड कांस्टेबल अब्दुल रहमान, एसपीओ जगदीश सिंह के नाम पर सरकारी मिडिल स्कूल दूधा भजमस्ता, उखराल से भांगड़ा तक की सड़क रामबन के एसपीओ शंकर सिंह के नाम से जानी जाएगी। रामबन के निसार अहमद के नाम पर इंडस्ट्रीज शहीद रोड, नबूल टैक्सी स्टैंड नसीब सिंह, राम चौक मरोग एसपीओ जट्टू राम, सलीम चौक एसपीओ मोहम्मद सलीम, बस स्टैंड पांचाल कांस्टेबल अब्दुल मजीद, हौचक खेल मैदान कांस्टेबल नसीब सिंह, डिगडोल चौक कांस्टेबल दलेर सिंह चौक, भद्रवाह मोड़ बटोत कांस्टेबल सरफराज अहमद और फेल्टी रोड एएसआई अब्दुल क्यूम के नाम से जाने जाएंगें। संबंधित जिलों के उपायुक्त इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्खलन की चपेट में आकर राइफल मैन विशाल ने दिया था सर्वोच्च बलिदान

जम्मू जिले के खौड़ के रहने वाले राइफलमैन विशाल शर्मा वर्ष 2015 में सेना में शामिल हुए थे। उन्हें जम्मू -कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट की 19 जेके राइफल बटालियन में भर्ती किया गया था। 6 फरवरी 2022 अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में तैनाती के दौरान चीन सीमा के करीब यांग्त्से के पास चुम ग्याटर क्षेत्र में एक भयानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। विशाल शर्मा और छह अन्य सैनिक बर्फ के नीचे दबकर बलिदान हो गए थे।  यहां देखे सूची...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed