{"_id":"5c16b6f0bdec225b5a532cd4","slug":"jammu-kashmir-governor-security-advisor-took-meeting-for-security-review-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हिंसा के बाद कश्मीर की सुरक्षा पर मंथन, सुरक्षा एजेंसियों को आपस में तालमेल बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हिंसा के बाद कश्मीर की सुरक्षा पर मंथन, सुरक्षा एजेंसियों को आपस में तालमेल बढ़ाने पर जोर
Mon, 17 Dec 2018 03:06 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 17 Dec 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा एनकाउंटर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई हिंसा में मारे गए सात नागरिकों की मौत पर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने मंथन किया है। रविवार को राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ घाटी की सुरक्षा की समीक्षा की।
सलाहकार ने सलाह दी कि सभी सुरक्षा एजेंसियां तालमेल बढ़ाएं। ताकि जब कभी आतंकियों के साथ कोई मुठभेड़ हो तो स्थानीय नागरिकों की मौत न हो। कम से कम नुकसान होना चाहिए। उन्होंने कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर अधिकारियों से चर्चा की और कई कदम उठाने पर सहमति बनी। प्रभावी ढंग से सुरक्षा बलों कोे काम करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को संयम बरतने की सलाह दी।
उल्लेखनीय है कि आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पुलवामा में सिरनू क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों को बचाव करने के लिए गोली चलानी पड़ी। इसमें सात पत्थरबाजों की मौत हो गई थी। बैठक में डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी कानून व्यवस्था मुनीर खान, आईजी कश्मीर एसपी पाणी, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर, एसएसपी श्रीनगर, एसपी साउथ आदि बैठक में मौजूद रहे।