{"_id":"6055cedc1320a83a4a385a9a","slug":"jammu-kashmir-going-on-the-platform-will-be-more-expensive-than-paying-the-fare-in-rail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : रेल में किराया देने से भी ज्यादा महंगा पड़ेगा अब प्लेटफार्म पर जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : रेल में किराया देने से भी ज्यादा महंगा पड़ेगा अब प्लेटफार्म पर जाना
Sat, 20 Mar 2021 04:00 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
कठुआ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कठुआ रेलवे स्टेशन पर कदम रखना अब रेल के जरिए कठुआ से सांबा या फिर कठुआ से पठानकोट जाने से भी महंगा हो गया है। कठुआ से सांबा और कठुआ से पठानकोट तक का रेल टिकट 30 रुपये है, जबकि प्लेटफार्म टिकट के रेट ही अब 40 रुपये हो गए हैं। दिलचस्प है कि कठुआ से जम्मू तक का रेल किराया और सफर के लिए खर्च लगभग बराबर (45 रुपये) हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना प्रसार को रोकने के उपायों को अमल में लाते हुए रेलवे की ओर से फिरोजपुर डिवीजन के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की दर कई गुना बढ़ा दी है। पहले जहां कठुआ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट पांच रुपये का था, वहीं इसे शुक्रवार से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। कठुआ से इन दोनों स्टेशनों तक का सफर डीएमयू में 30-30 रुपये में हो जाता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार, जानिए कहां पर कितने है मरीज
विज्ञापन
कठुआ से पठानकोट और उधमपुर के बीच रोजाना औसतन 300 स्थानीय लोग सफर करते हैं। कोरोना काल से ही बंद पड़ी रेल सेवाएं में डीएमयू को बीते महीने बहाल कर दिया गया लेकिन मासिक पास फिलहाल जारी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में नौकरीपेशा और आम तौर पर रेल से सफर करने वालों के लिए अब यह सफर काफी महंगा साबित हो रहा है।
कठुआ से उधमपुर के बीच डीएमयू में सफर करने वालों को 60 रुपये किराया लगता है। गौरतलब है कि रेलवे ने स्टॉपेज का न्यूनतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया है।