{"_id":"639dc1a7daa2e51a9f0c2092","slug":"jammu-kashmir-fugitive-terrorist-s-property-attached-in-doda-anti-national-activity-operating-from-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: डोडा में भगाेड़े आतंकी की संपत्ति कुर्क, पीओके से संचालित कर रहा देश विरोधी गतिविधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: डोडा में भगाेड़े आतंकी की संपत्ति कुर्क, पीओके से संचालित कर रहा देश विरोधी गतिविधि
Sat, 17 Dec 2022 06:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:49 PM IST
सार
डोडा पुलिस ने बताया कि अब्दुल राशिद वर्ष 1993 आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। इस दौरान वह आतंकी ट्रेनिंग लेने के लिए पीओके भी गया था। घुसपैठ करने के बाद वह जिले में आतंकी गतिविधियों के साथ नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी के खिलाफ पुलिस ने कुर्क की कार्रवाई की है। डोडा पुलिस ने भगोड़े आतंकी अब्दुल रशीद उर्फ झंगिर निवासी खानपुरा की संपत्ति न्यायालय के आदेश के बाद कुर्क कर दी है।
विज्ञापन
डोडा पुलिस ने बताया कि अब्दुल राशिद वर्ष 1993 आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। इस दौरान वह आतंकी ट्रेनिंग लेने के लिए पीओके भी गया था। घुसपैठ करने के बाद वह जिले में आतंकी गतिविधियों के साथ नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब्दुल ने 90 के दशक में जिले के कई युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए तैयार किया। वह इन दिनों पीओके से आतंकी गतिविधि संचालित कर रहा है।
विज्ञापन