{"_id":"64c3da9965599328210529d9","slug":"jammu-kashmir-four-terrorist-associates-arrested-in-yaripora-grenade-attack-weapons-recovered-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: यारीपोरा ग्रेनेड हमले में चार आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: यारीपोरा ग्रेनेड हमले में चार आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री और हथियार बरामद
Fri, 28 Jul 2023 08:41 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:41 PM IST
सार
यारीपोरा में मई 2022 को मेन चौक पर पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका गया था। इसमें 13 लोग घायल हो गए। मामले को लेकर यारीपोरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
कुलगाम में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : फिदा हुसैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने सेना के साथ मिलकर कुलगाम में चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर यारीपोरा में ग्रेनेड फेंकने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस हमले में कई नागरिक घायल हो गए थे। गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगियों से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 24 मई 2022 को यारीपोरा के मेन चौक पर एक पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका गया था। हालांकि ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और पास की भीड़ में जाकर फट गया, जिससे 13 लोग घायल हो गए। मामले को लेकर यारीपोरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान कुलगाम पुलिस ने सेना (1आरआर) के साथ मिलकर हमले में शामिल चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान नासिर नबी डार, मोहम्मद अब्बास डार-दोनों निवासी गुंडचहल फ्रिसल,आकिब माजिद गनई निवासी बदरू, यारीपोरा और जाहिद अली भट निवासी कोकरगुंड यारीपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इनके पास से एक पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 14 पिस्तौल राउंड, एक हथगोला, आपत्तिजनक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया है। मामले में जांच जारी है।