जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों के इस्तेमाल पर पांच घर जब्त, मालिकों के खिलाफ केस
जांच के दौरान पता चला कि घरों का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा श्रीनगर जिले में आतंकवादी कृत्यों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में किया गया था। मकान मालिकों ने जानबूझकर इन घरों में आतंकवादियों को पनाह दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने श्रीनगर में 5 संपत्तियों को कुर्क किया है। जब्त किए गए घरों में बाबर सुहैल सोफी निवासी लावेपोरा उस्मानाबाद, आदिल मोहम्मद लोन निवासी बाजार मोहल्ला लावेपोरा, मुजफ्फर अहमद मीर और रमीज अहमद मीर निवासी मलूरा के घर शामिल हैं। प्रवक्ता के मुताबिक इन घरों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया था।
इनके खिलाफ थाना पारिमपोरा में केस दर्ज किया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक फिरदौस आबाद बटमालू में अब्दुल मजीद गनी के घर और अब्दुल रहमान भट निवासी दरबाग हारवन के एक दो मंजिला मकान को भी जब्त किया गया। इस संबंध में केस हारवन थाने में दर्ज है।
प्रवक्ता के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि इन घरों का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा श्रीनगर जिले में आतंकवादी कृत्यों की साजिश रचने, योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में किया गया था। मकान मालिकों ने जानबूझकर इन घरों में आतंकवादियों को पनाह दी।
इसके अलावा रहने के लिए रसद भी मुहैया कराई। उन्होंने कहा कि कि पुलिस आम जनता से एक बार फिर अनुरोध करती है कि आतंकवादियों को उनके घरों में पनाह या आश्रय न दें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा गुब्बारा मिलने से हड़कंप
दोमाना में वीरवार को एक गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। इस गुब्बारे के साथ धागे के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी थी। इसमें सेल लगाने से गुब्बारे में रोशनी होती है। यह घटना वीरवार दोपहर की है। दोमाना पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस नाके के पास एक गुब्बारा मिला है।
इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी है। यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एक फोम के डाइव में बंद की हुई थी। इस पर 2732 नंबर लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही एसएचओ तिलक राज शर्मा मौके पर पहुंचे ओर गुब्बारे को कब्जे में लिया।
छानबीन के बाद पता चला कि किसी ने खुद से ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाई थी, ताकि जब रात के समय गुब्बारा उड़ाया जाए, तब उसमें लगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लाइट हो और गुब्बारा किस दिशा में गया, इसका भी पता चल जाए। संवाद