{"_id":"606d45898ebc3ed8b949e484","slug":"jammu-kashmir-farooq-abdullah-again-found-positive-treatment-is-going-on-in-srinagar-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला फिर कोरोना पॉजिटिव, श्रीनगर के अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला फिर कोरोना पॉजिटिव, श्रीनगर के अस्पताल में चल रहा इलाज
Wed, 07 Apr 2021 11:40 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:40 AM IST
सार
- 3 अप्रैल को डाक्टरों की सलाह पर उन्हें स्किम्स में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram/dr.farooqabdullah
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की कोरोना जांच के बाद वह एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों की सलाह पर श्रीनगर स्थित शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में भर्ती करवाया गया था। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
बता दें कि 85 वर्षीय अब्दुल्ला गत 30 मार्च को पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें शुरुआत में घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन 3 अप्रैल को डाक्टरों की सलाह पर उन्हें स्किम्स में दाखिल कराया गया था। जिसके बाद बुधवार को फिर से कोरोना जांच के बाद वह पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: फिर एक बार माता वैष्णो दरबार में नारियल चढ़ाने, टीका लगाने पर रोक
विज्ञापन
डॉ. फारूक के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना
कोरोना संक्रमित नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सभा में आयोजित किया गया जहां धार्मिक गुरुओं ने डॉ. फारूक अब्दुल्ला के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार, दीर्घायु और भलाई के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में पार्टी के पदाधिकारी, निकाय के सदस्य, कार्यकर्ता, युवा व महिला इकाइयों के सदस्य भी शामिल थे।