फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Ex-terrorist absconding in drug smuggling arrested from Gandoh in Doda

जम्मू कश्मीर: नशा तस्करी में फरार पूर्व आतंकी डोडा के गंदोह से गिरफ्तार, आरोपी की 22 दिनों से हो रही थी तलाश

Mon, 19 Dec 2022 12:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 12:11 AM IST
सार

एसएचओ गंदोह ने बताया कि पूर्व आतंकी को रविवार को बागली मोड़ से दबोच लिया। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Ex-terrorist absconding in drug smuggling arrested from Gandoh in Doda
डोडा के गंदोह में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

डोडा के गंदोह थाना पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में फरार पूर्व आतंकी को गंदोह के बागली मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 दिन पहले फरार हुआ था और उसके साथी को पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


इनके खिलाफ गंदोह थाने में 27 नवंबर, 2022 को मामला दर्ज किया गया था। दोनों की पहचान पूर्व आतंकी अनायतुल्ला खान निवासी सनवारा (गंदोह) और आदिल इकबाल निवासी चिल्ली पिंगल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की 22 दिन से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


इसके लिए एसएचओ गंदोह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने पूर्व आतंकी को रविवार को बागली मोड़ से दबोच लिया। उसके खिलाफ गंदोह थाने में पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब जांच कर रही है कि नशा तस्करी मामले में इन दोनों के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। बता दें कि अनायतुल्ला पहले आंतकी संगठन हिजबुल के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed