फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Establishment of safe zone for people associated with apple business in Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेब व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सुरक्षित क्षेत्र स्थापित

Fri, 18 Oct 2019 09:48 PM IST
Pranjal Dixit एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 18 Oct 2019 09:48 PM IST
सार

  • सुरक्षाबलों के प्रतिष्ठानों के करीब स्थान चुने गए
  • पीर की गली के पास 600 ट्रक चालकों को ठहराया

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Establishment of safe zone for people associated with apple business in Shopian
कश्मीरी सेब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सेब व्यापारियों और इस व्यवसाय से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार ने 8 से 9 सुरक्षित क्षेत्रों की स्थापना की है। व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों से कहा गया है कि वह इन्हीं चिह्नित स्थानों से अपने कारोबार को अंजाम दें। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शोपियां में ऐसे 8 से 9 सुरक्षित क्षेत्र बनाए गए हैं। ये क्षेत्र पुलिस, सेना और सीआरपीएफ  प्रतिष्ठानों के करीब मुख्य सड़कों के किनारे हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओं के बाद आशंका थी कि फल कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ेगा, परंतु ऐसा नहीं हुआ और फलों का कारोबार बदस्तूर जारी है। अभी भी लोडिंग चल रही है। लोग छोटे वाहन में अपनी उपज के साथ इन सुरक्षित केंद्रों में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमलों के बाद ट्रक ड्राइवरों का कोई गंभीर पलायन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीर की गली के पास 600 ट्रक चालकों को ठहराया
एक अधिकारी ने कहा कि फलों के डीलरों पर संभावित हमले के इनपुट थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने लगभग 600 ट्रक चालकों को मुगल रोड पर पीर की गली के पास पोसना इलाके में रहने के लिए कहा है। ऐसा दो कारणों से किया गया, पहला सुरक्षा और दूसरी यातायात प्रबंधन। क्योंकि ज्यादा वाहनों की आवक से यहां यातायात बड़ गया है। अधिकारी ने कहा, हमारे पास वाहनों का कोई सटीक आंकड़ा नहीं है फिर बी अनुमान है कि लगबग 500 स 600 ट्रक पोसाना में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed