फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One terrorist killed in Baramulla encounter, firing between terrorists and security forces in Rajori

Jammu Kashmir: बारामुला मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया, हथियार बरामद..अन्य की तलाश में जुटे हैं सुरक्षाबल

Sat, 06 May 2023 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 06:23 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर बारामुला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसके पास से हथियार मिला है। राजोरी के कंडी इलाके में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
One terrorist killed in Baramulla encounter, firing between terrorists and security forces in Rajori
बारामुला में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई।  इसमें एक दहशतगर्द मारा गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आतंकियों की तलाश में इलाके में जारी है। दरअसल पुलिस को दहशतगर्दों के एक दल का क्षेत्र में मौजूद होने का इनपुट मिला था। 

विज्ञापन


एसएसपी बारामुला ने बताया कि करहामा कुंजर इलाके में हुई मुठभेड़ हुई। इसमें एक आतंकवादी मारा गया है। उसकी पहचान आबिद वानी पुत्र मोहम्मद रफीक वानी निवासी यारहोल बाबापोरा कुलगाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा हुआ था। उसके पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री, एक एके 47 राइफल बरामद की गई है। पुलिस और राष्ट्रीय रायफल की एक संयुक्त टीम ने करहामा कुंजर में रात में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसएसपी ने कहा कि हम जी20 से पहले किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि यह आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न होगा। 

उधर, राजोरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी होने की सूचना है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे हुए है। वह पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के राउंड, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान की जा रही है। उधर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में राजोरी मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजे गए। 


शुक्रवार को राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में पांच जवान शहीद जबकि एक मेजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दहशतगर्दों की ओर से बिछाई गई आईईडी विस्फोट में सेना को बड़ा नुकसान हुआ था।
 

कश्मीर जोन की पुलिस की जानकारी के अनुसार बारामुला के करहामा कुंजर इलाके में मुठभेड़ हुी है। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चे पर हैं। एक आतंकी मारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed