Jammu Kashmir: भद्रवाह के सेओज धार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह क्षेत्र के सेओज धार में 19 सितंबर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र स्थित सेओज धार में 19 सितंबर को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
#WATCH | J&K: Search operations are still underway in Seoj Dhar, Bhaderwah where an encounter broke out between security forces and terrorists, 19th September.
विज्ञापन
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/znyW5xQqC4— ANI (@ANI) September 21, 2025
शुक्रवार को उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के सैनिक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया था, जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में रखा गया था। शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।
उधमपुर और डोडा दोनों तरफ ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाशी अभियान जारी था। हालांकि, सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है।