घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अहरबल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि बर्फबारी से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हुई जिससे पहाड़ बहुत ही खुबसूरत नजर आ रहे हैं। पर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते इस साल भी बर्फ में पर्यटक खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। बर्फबारी पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग एक बार फिर से मायूस हैं। हालांकि बर्फबारी के बाद वादियों का नजारा भी बेहद खूबसूरत हो गया है। कश्मीर घाटी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम पहली बर्फबारी के बाद सफेद चादरों से ढक गया है। बर्फबारी ने पहलगाम की पूरी वादी को अपने आगोश में ले लिया।
Kashmir Snowfall Images: बर्फ की सफेद चादर से ढके घाटी के पहाड़, देखें जमीन पर जन्नत की यह खुबसूरत तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन