फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Employees going to surround the secretariat removed the barricades, six people injured in lathi

Jammu Kashmir:सचिवालय घेरने जा रहे कर्मियों ने हटाए बैरिकेड, लाठीचार्ज में छह लोग घायल

Sun, 23 Mar 2025 11:10 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 23 Mar 2025 11:10 AM IST
सार

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने सचिवालय घेरने की कोशिश की, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में छह कर्मचारी घायल हो गए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Employees going to surround the secretariat removed the barricades, six people injured in lathi
अस्थायी कर्मचारियों की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमितीकरण की मांग को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। सचिवालय घेरने जा रहे कर्मियों को पुलिस ने एमएलए हॉस्टल के पास रोक दिया। बैरिकेड हटाने पर पुलिस के लाठीचार्ज में छह कर्मचारी घायल हो गए।धक्कामुक्की में चार कर्मी बेसुध होकर गिर गए।

विज्ञापन


घायलों को जीएमसी जम्मू में प्राथमिक उपचार दिया गया। सुबह 10 बजे से प्रदर्शन कर रहे कर्मी दोपहर एक बजे सचिवालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने पहले से ही इंदिरा चौक के पास तारबंदी व बैरिकेड लगा लिए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। गुस्साए कर्मियों ने कंटीले तार हटा दिए। बैरिकेड गिरा दिए।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें छह कर्मी रवि हंस, कमलजीत, ओंकार सिंह, कमल शर्मा, कुलदीप सिंह व एक अन्य जख्मी हो गए। इस दरम्यान 4 कर्मचारी बेसुध होकर गिर गए। उनके साथियों ने उन्हें संभाला। अन्य कर्मचारी एमएलए हॉस्टल के पास सड़क पर ही बैठ गए और शाम तीन बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदेश में कठुआ, किश्तवाड़, सांबा सहित अन्य कई जगहों पर भी प्रदर्शन हुए। करीब 32 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगापीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि मांग पूरी होने तक सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित किया गया है। 2014 से कमेटियां बन रही हैं, मगर समस्या का हल नहीं निकल पाया। इससे कर्मचारी खफा हैं। सरकार जल्द नियमितीकरण की घोषणा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed