{"_id":"626463e808739f31566af0bf","slug":"jammu-kashmir-employee-suspand-absant-duty-jammu-news-jmu2584321198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किम्स के 3 तकनीशियन, एसोसिएटेड अस्पतालों के छह कर्मचारी किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किम्स के 3 तकनीशियन, एसोसिएटेड अस्पतालों के छह कर्मचारी किए निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शेर-ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) के तीन तकनीशियनों और एसोसिएटेड अस्पतालों के छह कर्मियों को ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर निलंबित कर दिया गया है। स्किम्स के अतिरिक्त निदेशक गुलजार अहमद शबनम ने गेस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग के तकनीशियन मो. अमीन, मो. यासीन वानी और परमिंदर कौर को निलंबित किया है। जांच पूरी होने तक इन्हें स्किम्स के अतिरिक्त निदेशक कार्यालय के साथ अटैच कर दिया गया है। गेस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो. मो. अल्ताफ शाह को मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
एसोसिएटेड अस्पतालों का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे एवं स्किम्स के अतिरिक्त निदेशक ने भी एसोसिएटेड अस्पतालों में तैनात छह कर्मचारियों फैयाज अहमद वानी, सैयद अब्दुल वाहिद, इरशाद अहमद खान, शाजिया शौकत, महबूब हसन खान और गुलाम नबी शेख को भी गैर हाजिर रहने पर निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों को अगले आदेश तक प्रशासक एसोसिएटेड अस्पतालों के कार्यालय के साथ अटैच कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जीएमसी श्रीनगर के सर्जरी विभाग के प्रभारी सहायक प्रोफेसर डॉ. हनीफ मोहम्मद डार को उनके और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आधिकारिक पद के दुरुपयोग करने के आरोप की एक शिकायत पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्हें सकारात्मक रूप से दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिए गया हैं।