फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election: War on social media... BJP is showing change, NC is asking questions

Jammu Kashmir Election: सोशल मीडिया पर जंग... भाजपा दिखा रही बदलाव, नेकां पूछ रही सवाल

Sat, 31 Aug 2024 05:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 31 Aug 2024 05:32 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टिया सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी ताकत दिखा रही हैं। भाजपा बदलाव दिखा रही है और नेकां सवाल पूछ रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election: War on social media... BJP is showing change, NC is asking questions
उमर अब्दुल्ला और रविंद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आने के साथ ही राजनीति ने सोशल मीडिया पर गर्मी पकड़ ली है। चुनावी माहौल को गरमाने के लिए राजनीतिक दल अब विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर अपनी ताकत झाड़ रहे हैं। भाजपा जहां एक ओर बदलते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर दिखा रही है। वहीं नेकां भाजपा से सवाल पूछती नजर आ रही है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। एक्स (पूर्व ट्विटर), फेसबुक, और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में भाजपा प्रमुख पार्टी साबित हो रही है। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 348.5 लाख फॉलोअर्स हैं और पार्टी प्रतिदिन 100 से अधिक चुनावी सामग्री इन प्लेटफार्मों के माध्यम से साझा कर रही है। भाजपा पुराने बयानों को चला कर विरोधियों की पोल खोल रही है और मीडिया वॉर रूम की मदद से अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन


नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ताकत बढ़ाई है। नेकां के पास कुल 152 लाख फॉलोअर्स हैं और पार्टी प्रतिदिन औसतन 90 से 100 चुनाव संबंधी पोस्ट शेयर कर रही है। पीडीपी के 140 लाख फॉलोअर्स हैं और वह भी प्रतिदिन 100 पोस्ट शेयर कर अपनी बात लोगों तक पहुंचा रही है। कांग्रेस सोशल मीडिया पर फेसबुक के जरिए सक्रिय है और इसके 74 हजार फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए राजनीतिक दल अब इंफ्लुएंसर्स का भी सहारा ले रहे हैं। खासतौर पर भाजपा और नेकां ने युवाओं को अपनी टीम में शामिल किया है ताकि चुनाव प्रचार को प्रभावी ढंग से किया जा सके। राजनीतिक दल फेसबुक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करके मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं की सोशल मीडिया पर ताकत
उमर अब्दुल्ला (नेकां)  फेसबुक – 122 लाख, इंस्टाग्राम – 73.8 हजार
महबूबा मुफ्ती (पीडीपी)  फेसबुक – 166 लाख, इंस्टाग्राम – 3.1 मिलियन
रविंद्र रैना (भाजपा) फेसबुक – 10.4 हजार
इल्तिजा मुफ्ती (पीडीपी) फेसबुक – 71 हजार, इंस्टाग्राम – 73.8 हजार
शक्ति राज परिहार (भाजपा) फेसबुक – 35.7 हजार
सामाजिक मीडिया के माध्यम से राजनीतिक दलों के बीच यह प्रतिस्पर्धा उनके चुनावी अभियान को नई दिशा दे रही है।और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी इस डिजिटल युद्ध में विजयी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed