फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election Big change on Ramnagar seat fight of lions is now over BJP fields new faces

Jammu Kashmir Election: रामनगर सीट पर बड़ा बदलाव, सिंहों की लड़ाई अब खत्म, भाजपा ने उतारे नए चेहरे

Wed, 04 Sep 2024 01:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 04 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

रामनगर सीट के आरक्षित होते ही भाजपा ने रणबीर सिंह की जगह सुनील को उम्मीदवार बनाया जहां पैंथर्स पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी तय नहीं किया हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Big change on Ramnagar seat  fight of lions is now over BJP fields new faces
bjp flag

विस्तार

उधमपुर की रामनगर विधानसभा सीट के आरक्षित होने के साथ ही यहां की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। भाजपा और पैंथर्स पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच की कांटे की टक्कर अब समाप्त हो गई है। क्योंकि दोनों ही नेता अब सामान्य वर्ग की सीटों पर जाएंगे। भाजपा ने रणबीर सिंह की जगह सुनील को इस बार उम्मीदवार के रूप में पेश किया हैं। पैंथर्स पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है।

विज्ञापन


रामनगर के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो यहां चार बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। और भाजपा ने दो बार जीत दर्ज की है। और पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह ने 1996 से 2008 तक लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की। 1962 में नेशनल कॉन्फ्रेंस को भी एक बार रामनगर का नेतृत्व करने का मौका मिला था। लेकिन, 2024 के विधानसभा चुनावों में रामनगर सीट आरक्षित हो जाने के बाद यहां की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने रणबीर सिंह की जगह युवा चेहरा सुनील को उतारा है। जो छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पार्टी के लिए एक नया संदेश लेकर आएंगे। पैंथर्स पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों का चयन नहीं किया है। जिससे इस बार के चुनावी मुकाबले में अप्रत्याशित स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में, जब पैंथर्स पार्टी का गढ़ माना जाने वाला रामनगर क्षेत्र भाजपा के लिए एक चुनौती था। तो भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए आरएस पठानिया को मैदान में उतारा।  पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह को हराकर भाजपा को जीत दिलाई थी और इसने पैंथर्स पार्टी के गढ़ में सेंध लगाकर जीत का झंडा लहराया था। इस बार परिसीमन ने पूरी तस्वीर बदल दी है। क्योंकि रामनगर की मजालता तहसील अब उधमपुर वेस्ट के साथ जोड़ दी गई है।

नए परिसीमन और बदलती राजनीति के साथ, रामनगर में चुनावी मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed