{"_id":"5bd9c1b0bdec22699c0c12d1","slug":"jammu-kashmir-elected-sarpanchs-and-punches-will-get-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सरपंचों और पंचों को मिलेगा मानदेय, जिम्मेदारियों के मुआवजे के तौर पर प्रोत्साहन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सरपंचों और पंचों को मिलेगा मानदेय, जिम्मेदारियों के मुआवजे के तौर पर प्रोत्साहन का फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 31 Oct 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
नई पंचायती राज व्यवस्था के तहत जम्मू-कश्मीर में सरपंचों और पंचों को भी अब मानदेय दिया जाएगा। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। फैसले के मुताबिक आने वाले पंचायत चुनाव में चुने जाने वाले सरपंचों और पंचों को यह लाभ मिलेगा। मानदेय के रूप में सरपंचों को 2500 रुपये, जबकि पंचों को 1000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
इस वक्त रियासत में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बीती 23 अक्तूबर को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पहले चरण के नामांकन संपन्न हो चुके हैं। तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। राज्य में पंचायत चुनाव नौ चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान आने वाले 17 नवम्बर व अंतिम चरण का मतदान 11 दिसंबर को होगा। राज्य में नई पंचायतीराज व्यवस्था के तहत सरंपचों और पंचों को उनकी महती जिम्मेदारियों की क्षतिपूर्ति को एसएसी ने बतौर प्रोत्साहन इस मानदेय के भुगतान का फैसला किया है।
एसएसी ने उम्मीद जताई कि यह प्रावधान निर्वाचित पंचायत सदस्यों के बीच उत्साह का संचार करेगा। एसएसी की इस अहम बैठक में राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास, के विजय कुमार, खुर्शीद अहमद गनई, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम मौजूद रहे।