फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Earthquake-resistant new High Court complex built in 100 acres, 34 court rooms built two phases

जम्मू-कश्मीर: सौ एकड़ में तैयार होगा भूकंपरोधी नया हाईकोर्ट परिसर, 34 कोर्ट रूम दो चरणों में होंगे तैयार

Thu, 29 Jun 2023 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 01:44 AM IST
सार

जम्मू के रैका में तैयार हो रहा नया हाईकोर्ट परिसर दो चरणों में बनकर तैयार होगा। पहले चरण में 938 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आएगा। यह नया अदालत परिसर देश के सर्वश्रेष्ठ उच्च न्यायालयों में से एक होगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Earthquake-resistant new High Court complex built in 100 acres, 34 court rooms built two phases
जम्मू में हाईकोर्ट के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू विंग के नए भवन का बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने कन्वेंशन सेंटर जम्मू से ई शिलान्यास किया। उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे। सिद्दड़ा के रैका में 100 एकड़ भूमि पर यह नया परिसर बनाया जाएगा, जो भूकंपरोधी होगा। इसमें 34 कोर्ट रूम होंगे।

विज्ञापन


शहर की ऐतिहासिक मुबारक मंडी, अमर महल और बाग-ए बाहु की झलक भी इस परिसर में दिखेगी। क्योंकि इसका डिजाइन इन तीनों को ध्यान में रखकर किया गया है। यह परिसर दो चरणों में बनकर तैयार होगा। पहले चरण में 938 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आएगा।
विज्ञापन


यह नया अदालत परिसर देश के सर्वश्रेष्ठ उच्च न्यायालयों में से एक होगा। इसमें 34 कोर्ट रूम होंगे, जिसे बाद में 70 कोर्ट रूम तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि इसे प्रसिद्ध वास्तुकार गुनीत सिंह चौहान ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने बताया कि यह भवन तीन सभागार, एक प्रशासनिक ब्लॉक, एक मध्यस्थता केंद्र, एक चिकित्सा केंद्र, एक कंप्यूटर केंद्र, एक न्यायाधीशों का पुस्तकालय, एक हजार वकीलों के लिए कक्ष, न्यायिक अकादमी, सम्मेलन सुविधाएं, एक हेलीपैड, एक फायर स्टेशन, एक परिवहन सुविधा केंद्र आदि से सुसज्जित होगा।


इसके अलावा जजों और वकीलों के लिए खेल, जिम और योग केंद्र की सुविधाएं भी होंगी। परियोजना को डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य है। शिलान्यास के बाद आयोजित कार्यक्रम में लद्दाख के एलजी ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन कोटीश्वर सिंह, न्यायाधीश पंकज मित्थल, किशन पाल कौल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed