{"_id":"6038893a9d2a1a35b3487070","slug":"jammu-kashmir-doda-medical-college-mbbs-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डोडा मेडिकल कॉलेज की बाधाएं दूर, 50 सीटों के साथ शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डोडा मेडिकल कॉलेज की बाधाएं दूर, 50 सीटों के साथ शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
Fri, 26 Feb 2021 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के डोडा मेडिकल कॉलेज में अध्ययन-अध्यापन की सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। पहले साल के लिए जरूरी एनाटॉमी व फिजियोलॉजी के अध्यापकों की तैनाती कर दी गई है। अब एमबीबीएस की 50 सीटों के साथ पहले बैच का शुभारंभ शनिवार को होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उधमपुर-डोडा के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ऑनलाइन मोड से जुड़ेंगे। समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा सचिव अटल डुल्लू मौजूद रहेंगे। बैच शुरू होने के साथ ही सभा का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे
विज्ञापन
पिछले साल विभिन्न विषयों में संकाय पूरा न होने के कारण बैच को शुरू नहीं किया जा सका था। डॉ. सिंह ने बताया कि उधमपुर-कठुआ लोकसभा क्षेत्र में अब तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। इसमें जीएमसी उधमपुर, जीएमसी कठुआ और जीएमसी डोडा शामिल हैं।
नए कॉलेज के खुलने से न केवल क्षेत्र के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों को इलाज के अवसर भी सुलभ होंगे। अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए जम्मू या दूसरे जगहों का रुख नहीं करना पड़ेगा।