फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Disaster recovery center to be built outside the seismic zone

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में भूकंपीय क्षेत्र से बाहर बनेगा आपदा रिकवरी केंद्र, प्रशासनिक परिषद की बैठक में फैसला

Fri, 26 May 2023 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 May 2023 02:07 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में आपदा रिकवरी केंद्र की स्थापना के लिए मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Disaster recovery center to be built outside the seismic zone
अवाम के अवाज के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू कश्मीर भूकंपीय क्षेत्र के बाहर आपदा रिकवरी केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस केंद्र का पांच वर्ष तक रखरखाव किया जाएगा। इस परियोजना को सभी प्रमुख विभागों और कार्यालयों में ई आफिस साफ्टवेयर को अपनाने और शुरू करने के एक हिस्से के रूप में माना गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में आपदा रिकवरी केंद्र की स्थापना के लिए मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


ई आफिस सहित सरकार की डिजिटल सेवाएं जम्मू में डेटा सेंटर में प्राथमिक साइट पर स्थापित सर्वर से संचालित होती हैं।लेकिन भूकंपीय क्षेत्र के बाहर आपदा रिकवरी केंद्र की स्थापना से सुरक्षा मिलेगी। इसमें डेटा को सुरक्षित बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


आपदा से संबंधित रुकावटों को कम करने के लिए एक डिजास्टर रिकवरी योजना होना महत्वपूर्ण है, जो आपदा रिकवरी साइट की स्थापना को प्रणाली का एक अनिवार्य हिस्सा बनाता है, खासतौर पर जब सरकार का पूरा कामकाज डिजिटल हो रहा हो। आपदा रिकवरी योजना का लक्षय तकनीकी संचालन को बनाए रखने में बाढ़, आग, भूकंप व अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों जैसी आपदाओं की स्थिति में सरकारी व्यवसाय को संचालित करने की क्षमता को जल्दी से बहाल करना है। बैठक में सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव मंदीप कुमार भंडारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed